पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 सीपीआई राज्य कार्यालय में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह 113 वीँ जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर उनकी तस्वीर पर राज्य सहायक सचिव महेंद्र पाठक व राज्य कार्यालय सचिव अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया और पुष्पाजंलि दी गयी। इस अवसर पर भाकपा नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में भगत सिंह के विचार हमें जनविरोधी ताकतों के खिलाफ गोलबन्द होने का आह्वान करते थे। वे साम्राज्यवाद व पूंजीवाद के प्रतिरोध के एक सशक्त नायक थे। उन्होंने कहा कि आज जब किसान-मजदूरों, छात्र-नौजवान और महिलाओं के विरुद्ध भारत की सरकार हमला बोले हुए है, तब भगत सिंह को याद करना, इन ताकतों का प्रतिरोध है। साथ ही भारत सरकार द्वारा भगत सिंह को उनके विचारों से अलग कर हथियाने की कोशिश हो रही है। जबकि वे इनके विरोधी हैं। इस कार्यक्रम मे महेन्द्र पाठक , अजय सिंह , मेहुल मृगेंद्र,कौसल किशोर , अनीकेत चौधरी,ईसहाक अनसारी , फरजाना फारुकी सुनील सिंह , मनोज ठाकुर , श्यामल चक्रवर्ती ,उमेश नजीर सहित कई लोग मौजूद थे।