Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अवैध जमाबंदी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

अंचल कार्यालय में एसीबी की टीम ने कागजातो को खंगाला

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 मंगलवार को टंडवा अंचल कार्यालय में एसीबी की टीम ने कागजातों को खंगाला । बताया जाता है कि  सरकारी भूमि की अवैध जमाबंदी से संबधित कागजातों को खंगाला गया  है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मगध-आम्रपाली व पिपरवार  कोल परियोजना क्षेत्र के बारह गांवो में भू-माफियाओं द्वारा अंचलकर्मियो से मिलीभगत कर सरकारी भूमि की अवैध जमाबंदी कराई गई थी,इसी पुराने मामले के  कांड संख्या  1/16 की जांच करने हजारीबाग के एसीबी की इंसपेक्टर रैंक की टीम पहुची थी।जांच टीम ने अंचलकर्मियो से कड़ी पूछताछ की है।बताया जा रहा है कि पूर्व में पदस्थापित अंचलाधिकारियो  के मिलीभगत से भू-माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध जमाबंदी कराई गई है। और सीसीएल से नौकरी मुआवजा के लिए दावा किया गया ।इस दौरान अधिकारियों ने दिलखोलकर माफियाओं को सहयोग करने की बात सामने आ रही है ।एवं सरकारी  भूमि का सत्यापन कर दिया गया था ,ऐसे ही मामलों से संबंधित जांच करने पहुची थी। हलाकी अंचलाधिकारी अनूप कच्छप छुट्टी पर पर होने के कारण कोई विशेष जानकारी हाथ नही लगी है।