Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जर्नलिस्ट एसोसिएशन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन क्यों अलग है संगठनों की भीड़ में

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन पत्रकार संगठनों की भीड़ में JJA ने अपनी कार्यशैली एवं संघर्ष से अपनी अलग पहचान बनायी है। राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य स्तर पर देशभर के वरिष्ठ पत्रकारों ने JJA की कार्यशैली की सराहना की है। राष्ट्रीय स्तर पर जहां पत्रकार संगठनों में पद पर बने रहने के लिए नूरा कुश्ती होती है और संगठन पर एक ही व्यक्ति वर्षों तक काबिज़ रहते हैं, वहीं JJA के संस्थापक ने सदैव यही कहा है, व्यक्ति नहीं उद्देश्य के साथ जुड़ें, क्योंकि व्यक्ति के साथ जुड़ कर आप एक व्यक्ति को मज़बूती प्रदान करते हैं, जबकि उद्देश्य के साथ जुड़ने से संगठन मज़बूत होता है। पत्रकार हितों की रक्षा किसी व्यक्ति विशेष को मजबूती प्रदान करने से नहीं हो सकती। झारखण्ड के आंचलिक  पत्रकारों को यूनियन और प्रेस क्लब के कार्यक्षेत्र के बारे में JJA ने खुल कर हर मंच पर बात रखी है। आज JJA का अनुसरण करने को अन्य पत्रकार संगठनों के साथ-साथ कई प्रेस क्लब भी मजबूर हुए हैं। जिन पत्रकारों की हत्याएं हुई हैं, उनका भी मुकदमा एक मात्र संगठन JJA उच्चतम न्यायालय में लड़ रहा...

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से मिला सिंहभूम जर्नलिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून और स्वास्थ्य बीमा सहित 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा पत्रकारों के हित में मुख्यमंत्री जल्द ही कोई बड़ा निर्णय लेंगे : मंत्री चाईबासा : झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने और पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने सहित 9 सूत्री मांगों को लेकर सिंहभूम जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को मांग पत्र सौंपा गया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गौरी शंकर झा और महासचिव राजेश पति ने मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को ज्ञापन सौंपते हुए पत्रकारों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। एसोसिएशन की मांगों को सुनने के बाद मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार एसोसिएशन की मांगों से सहमत है और हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्रकारों के हित में कोई बड़ा निर्णय लेंगे। पहले भी 2013 में मुख्यमंत्री रहते हेमंत सोरेन ने पत्रकार हित में कई निर्णय लिया था, लेकिन बाद की सरकार ने उसे उलट दिया। मंत्री ने कहा कि हमा...