Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बेहतर इलाज

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

एचईसी अस्पताल पहुँचे सांसद संजय सेठ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 और कहा : इस अस्पताल को ही है बेहतर ईलाज की जरूरत। राँची। स्थानीय लोगों की शिकायत पर राँची के सांसद संजय सेठ ने आज गुरुवार को रांची के धुर्वा स्थित एचईसी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सांसद को वहां ढेर सारी विसंगतियां देखने को मिली, जिसे देखकर सांसद ने कड़ी नाराजगी जताई है। सांसद जब उक्त अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे तो वहां सिर्फ चीफ मेडिकल ऑफिसर ही मौजूद थे। इसके अतिरिक्त ना तो अन्य कोई डॉक्टर दिखे और ना कोई नर्स। इसके अलावा कोई पैरामेडिकल स्टाफ भी वहां नहीं थे। निरीक्षण के क्रम में सांसद को अस्पताल में यह देखने को मिला कि जिस एचईसी पर क्षेत्र का हजारों परिवार निर्भर है, उस एचईसी अस्पताल की स्थिति बहुत बुरी है। अस्पताल के ज्यादातर चिकित्सा उपकरण बेकार हो चुके हैं। वहां की स्वास्थ्य सेवा बिल्कुल बेहाल है। किसी तरह की कोई औषधि उपलब्ध नहीं है। मैन पावर की भी भारी कमी है। सबसे गंभीर बात कि उक्त अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए बेड तक उपलब्ध नहीं है। निरीक्षण के बाद सांसद श्री सेठ ने सिर्फ यही कहा कि एचईसी...