Skip to main content

Posts

Showing posts with the label साफ सफाई

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

ठेठ पलामू के सदस्यों ने किया,केचकी संगम पर फैली गंदगी की साफ-सफाई

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 डाल्टनगंज- केचकी संगम पलामू के सबसे खूबसूरत एवं प्रसिद्ध पिकनिक स्थलों में एक है। नये साल पर लोग इस प्राकृतिक स्थल पर  पिकनिक मनाने आते हैं, लेकिन वापस लौटते समय जूठे प्लास्टिक के प्लेट, ग्लास और विभिन्न प्रकार के पॉलीथिन को बिखेर कर चले जाते हैं। विदित हो कि पलामू के खुबसूरत प्राकृतिक स्थलों पर पर्यटन के उद्देश्य से जाने वाले अनपढ़ ही नहीं, बल्कि पढ़े-लिखे बुद्धिजीवी वर्ग भी गंदगी फैलाने में पीछे नहीं है।   आज प्रातः केचकी संगम स्थल पर ठेठ पलामू की टीम द्वारा वहाँ चारों तरफ फैली हुयी गंदगी को सफाई करने का बीड़ा उठाया गया। ठेठ पलामू टीम संयोजक आनंद केशव ने सोशल मीडिया के पेज पर यहाँ के गंदगी की तस्वीर को डालकर उसे साफ सुथरा बनाने के लिए अपने सदस्यों से मदद मांगी। कुछ ही देर में कई युवा और बच्चे एकत्र हो गये और सभी ने मिलजुल कर वहाँ पर साफ- सफाई अभियान को आगे बढ़ाया। वहाँ पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि इन हानिकारक प्लास्टिक कचड़े को खाकर अकसर मवेशियों की तबीयत बिगड़ जाती है और...

पूजा पंडालों एवं उसके आसपास अभियान चलाकर करें साफ-सफाईः नगर आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन 12 अक्टूबर तक पूर्ण करें सफाई नगर आयुक्त एवं उप नगर आयुक्त ने दुर्गा बाड़ी सहित विभिन्न पूजा पंडालों का किया भ्रमण, साफ-सफाई का लिया जायजा दुर्गा पूजा को लेकर नगर आयुक्त समीरा एस, उप नगर आयुक्त शैलेश कुमार सिंह सहित मेदिनीनगर नगर निगम के अन्य पदाधिकारियों ने मेदिनीनगर के दुर्गा बाड़ी एवं मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान साफ-सफाई का जायजा लिया। पूजा पंडालों, उसके आसपास एवं पंडाल वाले संपर्क मार्गो में अभियान चलाकर 12 अक्टूबर तक फसाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निदेश दिया।  जिन पूजा पंडालों में डस्टबिन नहीं रखा गया है, वहां तत्काल डस्टबिन रखवाने का निदेश दिया। नगर आयुक्त ने सेनेटरी इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी शर्मा, जमादार इश्तियाक, प्रधान सहायक धीरज सहित अन्य निगम कर्मियों को दुर्गा पूजा को लेकर मुकम्मल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पू...

शहर की साफ-सफाई के लिए सड़क पर झाड़ू लेकर उतरे बिश्रामपुर थाना प्रभारी, नप के अधिकारी

पलामू समाचार केंद्र  शशि तिवारी  विश्रामपुर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन विश्रामपुर थाना प्रभारी के नेतृव में मंगलवार को बिश्रामपुर नप के वार्ड 17 में सफाई अभियान चलाया गया।मालूम हो कि  गली एवं सड़कों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। शहरवासी को  परेशानी देखते हुए मंगलवार को बिश्रामपुर थाना प्रभारी धुमा किस्कू, एएसआई अनन्त कुमार सिंह, सिटी मैनेजर सुभाष हेंब्रम, समाज सेवी राजन पांडेय,बिजय कुमार रवि  ने  स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे और विशेष जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी धुमा किस्कू ने बताया कि दशहरा पूजा को लेकर विशेष सफाई अभियान कार्यक्रम रखा गया है।अगर किसी के माध्यम से सड़क अवरुद्ध व गंदगी फैलाई जाती है तो उनपर कड़ी करवाई की जायेगी, उन्होंने कहा कि श्रम दान सबसे बड़ा महादान होता है। शहर हो या गांव सभी जगह पर लोग स्वयं सफाई का  रखें  खयाल और सफाई की महत्व को समझे और सभी बीमारी से बच्चे।एसआई अनन्त कुमार सिंह ने बताया कि दशहरा पूजा में  गंदगी रहने पर तीर्थ यात्रियों के परेशानी होगी। साथ ही शहर के गंदगी का स...

स्टॉल धारकों ने जिला परिषद से शौचालय,पेयजल व कूड़ेदान की व्यवस्था करने की मांग

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 सिमरिया : प्रखण्ड मुख्यालय के किसान भवन परिसर में रविवार को जिला परिषद के स्टॉल धारको की  बैठक अध्यक्ष मनोज  कुमार चंद्रा  की अध्यक्षता में की गई । बैठक में कई बिन्दुओ पर चर्चा किया गया।साथ हीं कोविड 19 के पहला फेज व दुशरा में दुकान बन्द रहा है। बैठक में जिला परिषद से सभी दुकानदारों का तीन माह का किराया माफ करने की मांग की गयी है। वही  स्टॉल धारको ने जिला परिषद से चारो रोड में शौचालय का निर्माण करने,  पेयजल की व्यवस्था करने, कूड़ेदान की व्यवस्था करने ,मार्केट में शौचालय व्यवस्थित करने और जिला परिषद के मार्केट में बने दुकानों के विकास के लिए टंडवा रोड में द्वार खोलने की मांग किया गया। बैठक में सर्वसमिति से अगली बैठक  26 सितम्बर को  पुनः रखा गया है।मौके पर सचिव मो. नसरुल्लाह, संरक्षक ध्रुवनारायण दास, सरयू राणा,  सुधीर सिंह, शैलेश गुप्ता, हाजी मो आशिक, बिनोद साव, प्रिंस कुमार, सदाम अंसारी,  मो इरशाद, मो एहसान आदि दुकानदार उपस्थित थे। मोकिम अंसारी ...

पलामू जिले के मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज कराने गए बुजुर्ग व्यक्ति को एमएमसीएच साफ सफाई ना होने के कारण चीटियों ने कांटा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 जिले के मेदिनीनगर एमएमसीएच की व्यवस्था की पोल खोलता एक मामला सामने आया है. जहां भर्ती एक बुजुर्ग मरीज को चींटियों ने काटा. जिसे बुजुर्ग की स्थिति गंभीर हो गयी है. ऐसा कहा जाता है कि लोग अस्पताल अपनी बीमारियों को इलाज कराने आते है. लेकिन एमएमसीएच साफ- सफाई की लापरवाही के कारण यहां आये  मरीज दूसरी बीमारी से भी ग्रसित हो रहे ह चींटियों ने मरीज को काट कर किया घायल मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग फरका की बीमारी से ग्रसित होकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुआ था. लेकिन अस्पताल में अच्छी तरह से सफाई नहीं होने के कारण चींटियों ने अपना ठिकाना बना रखा है. जिसका हरजाना इस बुजुर्ग मरीज को चुकाना पड़ा है. चींटियों ने मरीज को बुरी तरह से काटा. जिसे वह घायल हो गया. और स्थिति गंभीर हो गयी. उसकी बेटी अपने पिता को इस स्थिति में देखकर रोने लगी जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. फिलहाल मरीज का इलाज हो रहा है पीड़ित की बेटी ने बताया कि बुजुर्ग को फरका की बीमारी थी जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. र...

आज दिन गुरुवार को बी .सी .सी .एल. के कतरास एरियाऑफिस में जी एम (GM) से वेस्ट मोदीदिह 40 न के बस्ती की समस्या ,सड़क, पानी, बिजली, जर्जर स्कूल की मरमत, नाली की सफाई इत्यादि को लेकर मोदीदिह40 न ग्रमीणों को लेकर वार्ता की

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 आज दिन गुरुवार को बी .सी .सी .एल. के कतरास एरियाऑफिस में जी एम (GM) से वेस्ट मोदीदिह 40 न के बस्ती की समस्या ,सड़क, पानी, बिजली, जर्जर स्कूल की मरमत, नाली की सफाई इत्यादि को लेकर मोदीदिह40 न ग्रमीणों को लेकर वार्ता करते हुए।झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह बी जे के एम एस के महामंत्री रणविजय सिंह।श्री सिंह ने जी एम से कहे कि इन सभी समस्याओं को जल्द से जल्द निवारण किया जाए। बी सी सी एल के जी एम ने श्री सिंह को आस्वासन दिए कि सारी समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा।साथ मे राजाराम यादव, सूरज यादव, लालन यादव, सकलदेव यादव, सुनील चौहान इत्यादि लोग उपस्थित थे।