Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

ठेठ पलामू के सदस्यों ने किया,केचकी संगम पर फैली गंदगी की साफ-सफाई

पलामू समाचार केंद्र 
दीपक तिवारी 
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793
डाल्टनगंज- केचकी संगम पलामू के सबसे खूबसूरत एवं प्रसिद्ध पिकनिक स्थलों में एक है। नये साल पर लोग इस प्राकृतिक स्थल पर  पिकनिक मनाने आते हैं, लेकिन वापस लौटते समय जूठे प्लास्टिक के प्लेट, ग्लास और विभिन्न प्रकार के पॉलीथिन को बिखेर कर चले जाते हैं। विदित हो कि पलामू के खुबसूरत प्राकृतिक स्थलों पर पर्यटन के उद्देश्य से जाने वाले अनपढ़ ही नहीं, बल्कि पढ़े-लिखे बुद्धिजीवी वर्ग भी गंदगी फैलाने में पीछे नहीं है। 
 आज प्रातः केचकी संगम स्थल पर ठेठ पलामू की टीम द्वारा वहाँ चारों तरफ फैली हुयी गंदगी को सफाई करने का बीड़ा उठाया गया। ठेठ पलामू टीम संयोजक आनंद केशव ने सोशल मीडिया के पेज पर यहाँ के गंदगी की तस्वीर को डालकर उसे साफ सुथरा बनाने के लिए अपने सदस्यों से मदद मांगी। कुछ ही देर में कई युवा और बच्चे एकत्र हो गये और सभी ने मिलजुल कर वहाँ पर साफ- सफाई अभियान को आगे बढ़ाया। वहाँ पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि इन हानिकारक प्लास्टिक कचड़े को खाकर अकसर मवेशियों की तबीयत बिगड़ जाती है और कई मवेशियों की मृत्यु तक भी हो चुकी है। लोग यहाँ खुशियाँ मनाने आते हैं, लेकिन अपनी गैर-जिम्मेदाराना हरकत से चारों तरफ गंदगी फैलाकर चले जाते हैं। जिससे संगम स्थल की नारकीय स्थिति हो चुकी है।
ठेठ पलामू के सफाई अभियान को देखकर पिकनिक मनाने आए सहारा इंडिया परिवार की टीम उनसे बहुत प्रभावित हुयी। सहारा परिवार की ओर से ठेठ पलामू के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने शपथ लिया कि किसी भी पर्यटन स्थल पर वह कभी गंदगी नहीं फैलाएंगे।  ठेठ पलामू की टीम ने सबों से अनुरोध किया कि हरा पत्तल, दोना, कुल्हड़ का इस्तेमाल करें जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को सहयोग मिल सके। टीम के सदस्यों के द्वारा बतलाया गया कि पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई के संदर्भ में वह जल्द ही जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों से भी मिलेगी। इन स्थलों के बेहतर रखरखाव के लिए स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाना चाहिए। लोगों के थर्मोकोल प्लेट्स और प्लास्टिक के ग्लास, बोतल इत्यादि पर उपयोग वर्जित करवाने का प्रयास किया जाएगा। साथ जान जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। विज्ञापन
ध्यातव्य है कि 'ठेठ पलामू' पलामू जिले के युवाओं के द्वारा निर्मित गैर राजनैतिक रचनात्मक संगठन हैं। जिसमें पलामू जिले के सभी उम्र के लगभग दस हजार लोग जुड़े हुए हैं।जो अपनी संस्कृति, परंपरा, भाषा के प्रचार-प्रसार और सामाजिक जागरण के कार्य में निस्वार्थ रुप से कार्य करते हैं। आज केचकी संगम स्थल में सफाई अभियान में ठेठ पलामू की तरफ से  विधु शेखर, सुधांशू रंजन, आनंद केशव, प्रभाष रंजन, प्रणव, शुभाशीष राज, प्रमोद राम, राजीव रंजन पांडेय , रोहित, गणेश, शुभम, उज्ज्वल, अप्पी, जय प्रकाश,प्रकाश और स्थानीय ग्रामीण युवा-बच्चे मौजूद थे।

Comments