Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कैंप

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

नावा बाजार सब स्टेशन मे बिजली बिल जामा व शुद की राशि माफी को लेकर 29 नंवबर को लगेगा कैंप

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावा बाजार प्रतिनिधि +917979886793 बिजली विभाग के द्वारा नावा बाजार सब स्टेशन में ओटीएस स्कीम के तहत 29 नंवबर दिन सोमवार को बिजली बिल जामा व शुद की राशि माफी को लेकर एक दिवसीय कैंप लगाया जाएगा । इस आशय की जानकारी  ग्रामीण एसडीओ अरबिंद कुमार एवं कनीय अभियंता शिवम पांडे ने दी ।  विज्ञापन शिवम पांडे ने बताया कि ओटीएस स्कीम के तहत ग्रामीणों को बिजली बिल जमा करने के साथ शुद की राशि माफी कर दिया जाएगा । ग्रामीणों को सहुलियत के लिए यह कैंप नावा बाजार सब स्टेशन में 29 नंवबर दिन सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक शिविर लगाया जा रहा है । ताकि स्कीम के लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों को मिल सके ।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से अनाच्छादित लाभुकों को आच्छादित किये जाने को लेकर 12 एवं 13 नवंबर को प्रत्येक प्रखंड में विशेष कैंप का होगा आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से अनाच्छादित वैसे लाभुक,जो इस अधिनियम के तहत अहर्ता रखते हैं इसके पश्चात भी किसी कारण से इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं ऐसे सभी लाभुकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जोड़ने को लेकर आगामी 12 एवं 13 को नवंबर जिले के प्रत्येक प्रखंड में विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा.कैंप में छूटे हुए आवेदकों से ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में प्राथमिकता सूची के आधार पर आवेदन प्राप्त किया जायेगा.इसके लिये सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पंचायतवार एक-एक जन वितरण प्रणाली विक्रेता को नोडल घोषित करने एवं अपने संबंधित क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को लेकर निर्देशित किया गया है.ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में कुल 88208 सदस्यों को आच्छादित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है वहीं निर्धारित लक्ष्य के आलोक में अबतक 85648 सदस्यों को आच्छादित किया जा चुका है जबकि वर्तमान में 2560 सदस्यों को आच्छादित हेतु रिक्ति उपलब्ध है.जिला आपूर्ति पदाधिकारी श...