पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी प्रतिनिधि, मेदिनीनगर: नुक्कड़ नाटक जन जागरूकता का सशक्त माध्यम है. इसके जरिए आसानी से अपनी बात लोगो तक पहुचावयी जा सकती है. ये बातें सुचना व जनसंपर्क विभाग के पलामू के प्रमंडलीय उप निदेशक आनंद प्रियदर्शी ने कहा. वे आज मासूम आर्ट ग्रुप के कला जत्था के रवाना करने पर कलाकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा की सरकार द्वारा किये जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभाग के माध्यम से पीआरडी द्वारा चयनित कलाकारों से नुक्कड़ नाटक कराया जा रहा है. कलाकारों की भी जवाबदेही है की वे अपने अभिनय के दम पर सभी जानकारियों को जनता तक पहुँचाए . मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा सैकत चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित व निर्देशित नुक्कड़ नाटक मिलके कदम बढ़ाये हम की प्रस्तुति बैरिया चौक, कनीराम चौक, सदीक मंजिल चौक, रेड़मा चौक, हॉस्पिटल चौक समेत कई जगहों पर की गई. इस नाटक के माध्यम से स्वच्छता, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, समेत कई योजनाओ की जानकारी काफी रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया. इस दौरान कोरो...