Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भवन निर्माण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

4 करोड़ 14 लाख में बदलेगी पलामू के 23 सरकारी भवनों की सूरत, भवन निर्माण विभाग ने जारी किया टेंडर

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मेदिनीनगर। पलामू के 23 सरकारी भवनों की सूरत बदलने वाली है. जल्द ही ये सरकारी भवन चकाचक होंगे. भवन निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है सभी भवनों के निर्माण और मरम्मतीकरण के काम में करीब 4 करोड़ 14 लाख 84,400 रुपये खर्च होंगे. बीसीडी बिल्डिंग डिवीजन के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने इसके लिए टेंडर निकाला है. 9 फरवरी को दोपहर 1 से 3 बजे तक टेंडर लिये जाएंगे. वहीं दोपहर 3.30 में टेंडर खुलेगा. जिस बिल्डर को टेंडर मिलेगा उसे एक से तीन महीने के अंदर काम को कंप्लीट करना होगा।जिन कार्यों को एक महीने में कंप्लीट करना है उनमें डाल्टेनगंज के सार्जेंट मेयर का आवास है. इसमें 14,57,200 रुपये खर्च होंगे. वहीं सिविल एसडीओ के आवास के बाउंड्री वाल का निर्माण 14,74,500 रुपये में होगा. कचहरी कैंपस के ओल्ड हाजत बिल्डिंग में पीसीसी सड़क में 11,76,900 रुपये खर्च होंगे. 8,36,400 रुपये में एरिगेशन कॉलोनी के ई-1 टाइप क्वार्टर का काम होगा. वही ब्लॉक बी के डीपीओ रेसीडेंस के ई टाइप क्वार्टर का रेनोवेशन 11,69,100 में होगा....