Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विदाई

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पांकी थाना में बुधवार की शाम पुलिस कर्मियों द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त हुए एसआई रामप्रवेश पासवान को विदाई दी गई।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पांकी थाना में बुधवार की शाम पुलिस कर्मियों द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त हुए एसआई रामप्रवेश पासवान को विदाई दी गई। थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने उपहार भेंट कर उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंलकामना की। कहा कार्य कुशलता तथा नेतृत्व क्षमता की वजह से जिम्मेदार पद पर रहकर कर्मियों के साथ क्षेत्र की जनता के प्रति शालीनता से व्यवहार करते हुए बेदाग तरीके से कार्यकाल को पूरा कर मिशाल कायम किया। मौके पर एसआई धीरेंद्र सिंह, विजय कुमार, गुलशन गौरव, दिवाकर कुमार, हीरा लाल शाह, अवध किशोर पांडे, जितेंद्र कुमार, पप्पू कुमार आदि मौजूद थे। विज्ञापन

1987 बैच के झारखण्ड कैडर के आईपीएस अधिकारी एमवी राव आज सेवानिवृत्त हुए तथा विभाग के द्वारा उन्हें विदाई दी गई

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 1987 बैच के झारखण्ड कैडर के आईपीएस अधिकारी एमवी राव आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं।विभाग  की ओर से विदाई दी जा रही है।विदाई समारोह जैप 1 डोरंडा में आयोजित किया गया है।विदाई समारोह में डीजीपी नीरज सिन्हा,सहित पुलिस के अन्य अधिकारी शामिल हुए हैं।एमवी राव फिलहाल होमगार्ड डीजी सह अग्निशमन के महासमादेष्टा हैं।वे राज्य के प्रभारी डीजीपी भी रह चुके हैं। विज्ञापन

पड़वा में मिले प्यार स्नेह को नहीं भुल पाऊंगी: प्रीतिलता

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पड़वा  बीडीओ को दी गयी विदाई बुधवार को पड़वा प्रखण्ड कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित कर स्थानांतरित बीडीओ प्रीतिलता मूर्मु को बिदाई दी गयी. समारोह की अध्यक्षता बीपीओ निर्मलकांत ठाकुर ने किया. संचालन प्रभारी एजीएम ब्रजेश कुमार ने किया. बीडीओ श्रीमती मूर्मु ने कहा कि पड़वा में आमजनों के साथ साथ प्रखण्ड व अंचल कर्मियों   का जो स्नेह व प्यार मिला है उसे  कभी नहीं भूल पाऊंगी।आमजनों को ससमय सरकारी सुविधाओं का लाभ शत् प्रतिशत मिले इसे ले कभी किसी कर्मी को कुछ कहा हो तो उसे भूल जाएंगे। कहा कि वह जबतक पड़वा में रहीं  सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वह हमेशा सक्रियता के साथ काम की। यदि इसके बाद भी कोई कमी रह गया होगा तो उसे क्षमा करेंगे।प्रभारी एजीएम ब्रजेश कुमार ने कहा कि बीडीओ मैडम ने प्रखण्ड व अंचल कर्मियों के साथ जो   टीम भावना के साथ काम किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर जेपीएस वशिष्ठ तिवारी, प्रभारी सीआई प्रगास राम, शशि कु...

पाटन की जनता के साथ कार्य कर अच्छा लगा: प्रभाकर मिर्धा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पाटन:_ पाटन प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा को  पाटन ब्लॉक से विदाई दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा के स्थानांतरण के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी का पदभार अंचलाधिकारी लाल बाबू को सौंप दी गई है । उनके कार्यकाल के लिए ब्लाक के कर्मचारियों ने प्रभाकर मिर्धा को बधाई दी   ।  मौके पर पहुंचे पाटन थाना प्रभारी प्रकाश कुमार ने भी प्रखंड विकास पदाधिकारी का कार्यकाल पूरा होने पर दी बधाई।   विदाई समारोह में उपस्थित मनरेगा बीपीओ रितेश कुमार दुबे, प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी, जेई  प्रभंजन कुमार, प्रिया रंजन शुक्ला , रोजगार सेवक, पंचायत समिति सदस्य सुमन गुप्ता  तथा अन्य ब्लाक के कर्मचारी उपस्थित थे।

निवर्तमान डीडीसी को दी गयी विदाई, वर्तमान डीडीसी का हुआ स्वागत

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 निवर्तमान डीडीसी के लंबे प्रशासनिक अनुभव का हमें फायदा मिला: उपायुक्त कोविड के दौरान भी लोगों के बीच जाकर लोगों की सहायता करने में कभी पीछे नही हटे: उपायुक्त जनता की सेवा परम सेवा है, जिले के सभी बीडीओ में है बहुत क्षमता: निवर्तमान डीडीसी आपके काम से लोगों को खुशी जुड़ी है, मुस्कान जुड़ी है: निवर्तमान डीडीसी आज दिनांक 7 जुलाई 2021 को समाहरणालय के सभागार में निवर्तमान डीडीसी श्री शेखर जमुआर को जिला प्रशासन के द्वारा विदाई दी गई। इस दौरान _वर्तमान डीडीसी श्रीमती मेघा भरद्वाज का जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।_ मौके पर उपायुक्त ने निवर्तमान तथा वर्तमान डीडीसी को पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी।  मौके पर उपायुक्त ने कहा कि निवर्तमान डीडीसी श्री शेखर जमुआर बहुत ही ऊर्जावान तथा हमेशा आम लोगों के सहायता के लिए उपलब्ध रहते हैं। पलामू को इनके लंबे प्रशासनिक अनुभव का बहुत फायदा देखने को मिला। कार्यकाल के दौरान जिले के विकासात्मक कार्यों में इनका फोकस हमेशा रहता था। किसी भी सरकारी योजनाओं के का...

एसपी संजीव कुमार को दी गई विदाई।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू-  एसपी संजीव कुमार को दी गई विदाई। मौके पर मौजूद थे डीआईजी राजकुमार लकड़ा, कमांडेंट एडी शर्मा, एएसपी के विजयशंकर, एसडीपीओ सुरजीत कुमार, अभियान एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी।

सेवानिवृत्त प्रधान सहायक को दी गई भावपूर्ण विदाई

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 पलामू के आपूर्ति कार्यालय के प्रधान सहायक श्री अनिल कुमार सिन्हा 1 फरवरी 2021 को सेवानिवृत्त हो गये।उनके सेवानिवृत्त पर समाहरणालय के सभागार में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त श्री शशि रंजन ने उनके सुखमय जीवन एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त नियुक्ति सामान्य प्रक्रिया है।समाहरणालय संवर्ग में रहते हुए इन्होंने बेहतर कार्य किया।बेदाग छवि के साथ कार्यकाल पूरा किया।इन्होंने कर्तव्य निष्ठ होने का गौरव दिया है। उपायुक्त ने कहा कि श्री सिन्हा ने अपने जीवन काल के 38 वर्ष सरकारी सेवा में दिए।इस दौरान इन्होंने कई कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया। वहीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमित प्रकाश ने कहा कि अनिल कुमार सिन्हा के कार्य करने व अनुभव का जवाब नहीं है।कार्यालय कार्य के प्रति इनका समर्पण हमेशा से रहा है। उन्होंने भी अनिल कुमार सिन्हा के दीर्घायु होने की कामना की। इसी मौके पर रिटायर्ड प्रधान सहायक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि 1982 से सेवा में है,जहां भी रहे सही से रहे।उन्हो...

सामाजिक सुरक्षा के प्रधान सहायक कामाख्या स्मृति भट्टाचार्य को दी गयी विदाई

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 पलामू के सामाजिक सुरक्षा के प्रधान सहायक कामाख्या स्मृति भट्टाचार्य 31अक्टूबर 2020 को सेवानिवृत हो गये।उनके सेवानिवृति पर समाहरणालय सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकरी श्री शशि रंजन ने उन्हें आगे की जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भट्टाचार्य जी का जीवन ही उनका परिचय है।उन्होंने कहा कि इन्होंने अपने जीवन काल के 39 वर्ष सरकारी सेवा में दिए इस दौरान इन्होंने कई कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया। इन्होंने इमानदारी पूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभाई है।उन्होंने रिटायरमेंट के बाद खुद को किसी न किसी गतिविधि में इंगेज रखने की बात कही।उन्होंने श्री भट्टाचार्य से जिले के कर्मियों के साथ हमेशा संपर्क में बने रहने की बात कही।उन्होंने रिटायरमेंट में अपने परिवारजनों के साथ नये उर्जा के साथ जीवन व्यतीत करने की बातें कही।  सेवा निवृत प्रधान सहायक  श्री  भट्टाचार्य ने कहा कि जो लोग सरकारी सेवा में आये हैं,उन्हें एक दिन सेवानिवृत होना ही है।सभी को सहयोग के स...

विदाई एक एहसास है अविनाश देव

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 आज दिनांक 22 अक्टूबर को चैनपुर थाना प्रभारी श्री सुनीत कुमार के विदाई एवं नए थाना प्रभारी श्री आनंद मिश्रा के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर स्वागत सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डी.एस.पी संदीप गुप्ता, डी.एस.पी सुरजीत कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा झारखंड सरकार माटी कला बोर्ड के सदस्य प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष, संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव के साथ-साथ  गणमान्य उपस्थित थे।        इस अवसर पर अविनाश देव ने थाना प्रभारी सुनीत कुमार के कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि- विदाई एक एहसास है व्यक्ति के गुण एवं कार्य का यह एहसास आगे के नियोजित कार्य को पूर्ण करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।        मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्री आनंद मिश्रा सर भी नए थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवापरायणता और कर्तव्यनिष्ठा से सबको अभिभूत करेंगे और सब का ख्याल रखेंगे क्योंकि इनकी कार्यप्रणाली से मैं बहुत कुछ अवगत हूं।  तबादला एक प्रशासनिक प्रक्रिया है सुनीत सर एवं आनंद मिश्रा सर ...