पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
आज दिनांक 22 अक्टूबर को चैनपुर थाना प्रभारी श्री सुनीत कुमार के विदाई एवं नए थाना प्रभारी श्री आनंद मिश्रा के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर स्वागत सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर डी.एस.पी संदीप गुप्ता, डी.एस.पी सुरजीत कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा झारखंड सरकार माटी कला बोर्ड के सदस्य प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष, संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव के साथ-साथ गणमान्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर अविनाश देव ने थाना प्रभारी सुनीत कुमार के कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि- विदाई एक एहसास है व्यक्ति के गुण एवं कार्य का यह एहसास आगे के नियोजित कार्य को पूर्ण करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्री आनंद मिश्रा सर भी नए थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवापरायणता और कर्तव्यनिष्ठा से सबको अभिभूत करेंगे और सब का ख्याल रखेंगे क्योंकि इनकी कार्यप्रणाली से मैं बहुत कुछ अवगत हूं।
तबादला एक प्रशासनिक प्रक्रिया है
सुनीत सर एवं आनंद मिश्रा सर दोनों ने ही वैश्विक समस्या कोरोना काल में आम जनों एवं गरीबों के लिए प्रशासनिक व्यवस्था से जनहित कार्य किया और सब को मदद पहुंचाया जो अति सराहनीय एवं अनुकरणीय है।
अंत में अविनाश देव ने नये थाना प्रभारी श्री आनंद मिश्रा सर को बधाई देते हुए कहा कि आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आनंद सर प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से गतिमान रखेंगे।
Comments
Post a Comment