Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जल जमाव

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

बैंक व पोस्टऑफिस के बगल में हुये जल जमाव से निकल रहे दुर्गंध से रमनावासी परेशान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 रमना बजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक एवं पोस्ट ऑफिस के बगल में बरसात के पानी निकासी के पाईप जाम हो जाने के कारण बरसात का नहीं निकल पा रहा है। बरसात के पानी से जल जमाव हो जाने के कारण रमनावासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  वहीं आवागमन भी बाधित होने के साथ साथ पानी भी प्रदूषित हो गया है। पानी के जल जमाव होने एवं उसमें से दुर्गंध निकलने के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। रमनावासियों के द्वारा इसके स्थाई समाधान के लिये प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई। लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। नतीजा लोगों का रहना दूभर हो गया है।  रमनावासियों एवं व्यवसायियों की मांग को लेकर प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पासवान ने ग्रामीणों के साथ उक्त स्थल का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ने कहा की यह समस्या रमना के लोगों के लिये काफी कष्टदायक है। इससे आम जन जीवन पर काफी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बैंक एवं पोस्ट ऑफिस में काम करने एवं काम कराने वाले लोगों को काफी परेशानियों का ...