वहीं आवागमन भी बाधित होने के साथ साथ पानी भी प्रदूषित हो गया है। पानी के जल जमाव होने एवं उसमें से दुर्गंध निकलने के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। रमनावासियों के द्वारा इसके स्थाई समाधान के लिये प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई। लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। नतीजा लोगों का रहना दूभर हो गया है।
रमनावासियों एवं व्यवसायियों की मांग को लेकर प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पासवान ने ग्रामीणों के साथ उक्त स्थल का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ने कहा की यह समस्या रमना के लोगों के लिये काफी कष्टदायक है। इससे आम जन जीवन पर काफी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बैंक एवं पोस्ट ऑफिस में काम करने एवं काम कराने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जल जमाव रहने के कारण आने जाने में मुख्य बजार से एक टोला के लोग वंचित हो गये हैं। यदि इसका समाधान ससमय नहीं हुआ तो आने वाले समय में और भयावह स्थिति बन जायेगी। लोग खतरनाक बीमारी से ग्रसित हो जायेंगे।
श्री पासवान ने बीडीओ यशवंत नायक से दूरभाष पर संपर्क कर जल जमाव की समस्या से अवगत कराते हुये शीघ्र ही समाधान कराने का अनुरोध किया। उधर बीडीओ ने भी जनहित में जल्द ही कारगर उपाय करने का भरोसा दिलाया।
मौके पर उपस्थित मुन्ना सिंह, विश्वकर्मा सोनी, मिथिलेश पाण्डेय, विजय सोनी, सीता राम सिंह, सुनील पासवान, सतीश कुमार, सुर्यप्रकाश, गोविंद कुमार आदि लोग मौजूद थे।
Comments
Post a Comment