पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
गुजरात के फक्ट्री से बरामद की गयी30 बेटियां को रेस्क्यू कर झारखंड लाई गई, 19बच्ची चान्हो में रखी गयी है,जिसमें 1 बालिक 18नबालिक है।
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 गुजरात के सूरत से 18नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कर पुलिस देर रात रांची पहुंची। देर रात वापस लौटने के कारण रांची जिला के चान्हो प्रखंड के बिजुपाड़ा स्थित किशोरी निकेतन में शेल्टर में नाबालिगों को रखा गया। सभी बच्चियों को समाजिक दूरी के तहत रखा गया है ।कल सभी बच्चियों का कोरोना जॉच टीम बुला कर कराई जाएगी। दो दिनो में बच्चीयो को उनके घर पहुँचा दी जाएगी। रांची जिला के अनगड़ा और सिल्ली प्रखंड के सुदूरवर्ती जंगल बहुल पिच्छडी क्षेत्र के लेप्सर, बुढ़ा कोचा, गोंदली टोली, टाटी सिंगारी आदि गांवों की रहने वाली 30 लड़कियों को पांच सिंतबर को मंजू कुमारी नामक महिला ने सभी बच्चीयों को बहला फुसला कर ले गयी थी।जिन्हे गुजरात के सूरत स्थित पलसाना श्रीम्प फैक्ट्री से बरामद किया गया। इन्हें सिलाई-कढ़ाई सिखाने के नाम पर गुजरात ले जाया गया था और वहां मछली ढोने और पैकिंग का काम पूरी रात कराया जाता था।और इन्हे समय सेखाना नहीं दिया जाता था।और व्यापारियो द्वारा काम का मजदुरी का पैसा भी पुरा नहीं देता था।इनमें से कई बच्...