Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रजिस्ट्रेशन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने कक्षा आठवीं से लेकर इंटरमीडिएट तक के पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) व परीक्षा फॉर्म जमा करने को लेकर एक और अवसर विद्यार्थियों को दीया

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावाबाजार प्रतिनिधि +917979886793 झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने कक्षा आठवीं से लेकर इंटरमीडिएट तक के पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) व परीक्षा फॉर्म जमा करने को लेकर एक और अवसर विद्यार्थियों को दिया है. जैक ने इस संबंध में सोमवार को पत्र जारी कर दिया. इसके अनुसार कक्षा आठवीं के विद्यार्थी आठ फरवरी तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं. इतना ही नहीं, वर्ष 2022 की कक्षा नौवीं, 11 वीं, मैट्रिक, इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी विलंब शुल्क के साथ आठ फरवरी तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे.आठ फरवरी तक जमा कर सकेंगे परीक्षा फॉर्म झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने कक्षा आठवीं से लेकर इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन व परीक्षा फॉर्म जमा करने के लिए एक और मौका दिया है, ताकि जो विद्यार्थी किन्हीं कारणों से अब तक वंचित रह गये हैं, वे रजिस्ट्रेशन व परीक्षा फॉर्म भर सकें. जैक द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कक्षा आठवीं के विद्यार्थी आठ फरवरी तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं. वर्ष 2022 की कक्षा नौवीं, 11 वीं , मैट्रिक, इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी...