Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पाठशाला

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

समृद्धि की पाठशाला के बच्चों ने होली अवकाश पर धूम मचाई।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 नि: शुल्क चल रहे समृद्धि की पाठशाला में बच्चों को नैतिकता के पाठ के साथ-साथ चित्र कला पेंटिंग्स को भी सिखाया जाता है। यह अद्भुत पाठशाला है जहां गुरु बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना कीमती समय देते हैं बदले में उनका कोई लेना-देना नहीं होता बल्कि समाज के प्रति  इसे अपना कर्तव्य समझते हुए राष्ट्र को सभ्य सुसंस्कृत और जिम्मेदार नागरिक सौपने का अपना लक्ष्य मान पूरा करने में लगे होते हैं। होली से संबंधित एक खूबसूरत पेंटिंग अभिलाषा ने बनाया। बच्चों के बीच कपड़ों का वितरण भी किया गया।बैजन्ती गुप्ता अहिल्या गिरी रंजीता देवी वीणा गुप्ता सरिता कुमारी वन्दना श्रीवास्तव सबों का सराहनीय योगदान हमेशा रहता है।