पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
तीन लुटेरों को ग्रामीणों ने धर दबोचा जमकर की धुनाई,,,फाइनेंस कंपनी के कर्मियों के साथ कर रहे थे लूटपाट।
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 हंटरगंज के गौसपुर गांव के समीप लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे तीन अपराधियों को ग्रामीणों ने धर दबोचा ग्रामीणों के द्वारा पकड़े गए अपराधियों में डुमरिया गांव के सुमित कुमार रोबिन सिंह और धन का गांव के अभिषेक सिंह है वहीं एक अन्य लुटेरा भागने में सफल रहा लुटेरे हथियार के बल पर निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मियों के साथ लूटपाट कर रहे थे इसी दौरान ग्रामीण इकट्ठा हो गए हैं और लुटेरों को खदेड़ कर धर दबोचा लूटपाट के दौरान फाइनेंस कंपनी के महिला कर्मियों के साथ लूटेरे ने गंभीर रूप से मारपीट भी किया है लुटेरे महिलाओं के पास से ₹22000 नगद लूट लिया है लूटे गए राशि का पता नहीं चल पा रहा है ग्रामीणों ने लुटेरों को पुलिस को सौंप दिया है वहीं फरार हुए लुटेरों की धरपकड़ में पुलिस जुटी हुई है।