Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हत्या

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पुलिस ने कुआ से बरामद किया युवक का शव, परिजन ने गुमशुदगी की थाने में की थी शिकायत

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि पाटन +917979886793 मेदिनीनगर:- पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बैदा कला हरिजन टोला के कुएं से पुलिस ने शुक्रवार की शाम एक शव को पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बैदा कला हरिजन टोला के ग्रामीणों ने शुक्रवार को पाटन थाना को सूचना दिया कि बैदा गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है घटना की जानकारी मिलते ही पाटन थाना प्रभारी रोबिन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और अब ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला।शव को कुएं से निकालने के बाद पुलिस इसकी पहचान में जुट गयी। इसके बाद पुलिस को पता चला कि कुएं से बरामद युवक पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम मंझावली का निवासी था। वही बताया जाता है कि बिगन पिछले 4 दिनों से लापता था।वही इस घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना से आसपास ग्रामीणों में खौफ बना हुआ है। वहीं परिजनों का कहना है कि बिगन चार दिन पहले अपने गांव मझौली से बैदा कला के हरिजन टोला में अपने दोस्तों के साथ गया हुआ था। इसके बाद से वह वापस घर लौट कर न...

जनेश्वर चौधरी के हत्यारों को अविलंब करो एवं परिजनों को 25लाख की मुआवजा राशी तथा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की जाय: अनुज कुमार चौधरी

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू जिले के चैनपूर थाना क्षेत्र के बोकेया गांव निवासी जनेश्वर चौधरी पिता मुनारिक चौधरी उम्र42वर्ष गांव के समीप डैम मे मछली पकडऩे गए थे वहां पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने जनेश्वर चौधरी को 30अगस्त की रात्रि मे पकड़ लिया और लाट्ठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दिया आरोपी दबंग है उनके स्वजातीय विधायक है जिसके कारण आरोपियों का मनोबल बढा हुआ है झारखंड निषाद विकास संघ पलामू पुलिस से मांग करती है कि अविलंब आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए तथा परिजनों को 25लाख मुआवजा राशि एवं बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा सुविधा मुहैया करायी जाए।  झारखंड निषाद विकास संघ विज्ञापन अनुज कुमार चौधरी जिला अध्यक्ष पलामू झारखंड निषाद विकास संघइस मौके पर झारखंड निषाद विकास संघ के सचिव रमेश चौधरी,महासचिव नंदू चौधरी, उंटारी रोड प्रखंड अध्यक्ष लालबिहारी चौधरी, रामचरित्र चौधरी संजय चौधरी उमेश चौधरी चुकंदर चौधरी राम आशीष चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे

पांकी के पूर्व विधायक बिट्टु सिंह अपनें दर्जनो समर्थको के साथ गर्भवती महिला के दाह- संस्कार में हुये शामिल,जघन्य हत्या पे ज्यादा दुःख

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  पाकी प्रतिनिधि +917979886793 चतरा प्रतापपुर ऩ्यू शिवमंदिर के समीप मनातू की बेटी ममता देवी की हत्या के बाद गुरूवार को रांची से गर्भवती महिला के शव का पोस्टमार्टम होने तथा शव को प्रतापपुर आने व दाह संस्कार मे शामिल होने के दौरान पांकी विधानसभा के लोकप्रिय नेता सह पूर्व विधायक बिट्टु सिहं अपने समर्थको के साथ शामिल हुयें। इस दौरान उनके सैकडो कार्यकर्ता व समर्थक भी शामिल थे।उन्होंने दुख व्यक्त किया। इस दौरान कहा कि प्रतापपुर में जो घटना घटी है वह बहुत ही निंदनीय घटना है।आगे कहा कि यह घटना बहुत ही निंदनीय व दुख भरी है।जिसें भुलाया नही जा सकता । मानव को मानवता का जो फर्ज है उसे निभाना चाहिए।इस तरह की घटना को कोई भी आदमी नही दे सकता।इस तरह की घटना समाज मे वही कर सकता है,जो जानवर , क्रुर है ,इस तरह की जघन्य अपराध को पापी व अनपढ ही दे सकता है।उक्त बाते पांकी विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय महागठबंधन का नेता सह पूर्व विधायक बिट्टु सिंह ने प्रतापपुर में गर्भवती महिला के हत्या व दाह संस्कार के मौके पर शामिल होने के दौरान पत्रकारों व यहां...

युवक की की गई गला रेत कर हत्या

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू जिले के पाटन प्रखंड अंतर्गत बरसैता गांव के कृष्णा दुबे पिता नारद दुबे कि आज अहले सुबह हत्या कर दी गई मौके पर थाना प्रभारी प्रकाश कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है विज्ञापन ग्रामीणों ने किया सड़क जाम सड़क पर पुआल घास पेड़ की झाड़ियों को रख किया सड़क को जाम कहा मिलना चाहिए उचित न्याय नहीं तो करेंगे आंदोलन बताते चलें कि जानकारी के अनुसार अभी पता चला कि वह लड़का सूरत काम करता था आज वह घर आ रहा था घर भी नहीं पहुंच पाया था

वृद्ध व्यक्ति की हत्या मामले में जुटी मनातू पुलिस।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  मनातू प्रखंड के रंगिया पंचायत अंतर्गत खेखसाही जंगल में गवरी महतो को हत्या कर दी गई।गनौरी महतो की हत्या की गई है या नहीं मनातू पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। सूचना मिलते ही मनातू प्रशासन शव को अपने कब्जे में लेकर एमएमसीएच मेदनीनगर भेज दिया है।ग्रामीणों से पूछताछ के बाद भी कोई भी बात करने से इनकार किया जा रहा है।वही मनातू थाना प्रशासन ने गहनता से छानबीन शुरु कर दिया है।मृतक के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। प्रशासन से बातचीत के दौरान मालूम चला कि अभी छानबीन जारी है दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।मृतक गनौरी यादव के परिवार वालों ने मनातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।मनातू प्रशासन एवं मीडिया कर्मियों को भी अभी तक क्लियर पता नहीं चल पाया है कि हत्या हुई है या अन्य कोई घटना।इसकी सत्यता मीडिया कर्मी के अलावे मनातू पुलिस तत्परता से कार्य कर रही है।एसआई पंकज कुमार ने बताया मामले को गहनता से छानबीन की जा रही है वहीं थाना प्रभारी ने मामले की जल्द खुलासा होने की बात कही है। ...

भाजपा कार्यकर्ता के हत्या के विरोध में पांकी बाजार बंद

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पांकी :- भाजपा कार्यकर्ता जीतू गुप्ता के हत्या के खिलाफ पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के आव्हान पर आज पांकी को बंद कर दिया गया है। बताते चले कि जीतू गुप्ता पांकी विधायक के सक्रिय कार्यकर्ता थे। मंगलवार को देर शाम रामजानकी मंदिर के समीप बाइक अपराधियों ने जीतू गुप्ता को गोली मार दी इलाज के दौरान मेदिनीनगर MMCH मेदिनीनगर में उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत की. डॉ. शशि भूषण मेहता ने बताया कि यह गोलीकांड सरकार के गिरती कानून-व्यवस्था कर उदाहरण है। कहा कि इस सरकार में लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। कहा कि इस सरकार में हत्या, बलात्कार, नक्सली हिंसा की घटना आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया है। और परिजनों हो हर समय मदद का भरोसा दिलाया है।उन्होंने गोलीकांड के विरोध में मंगलवार को पांकी बाजार बंद का आव्हान...

जमशेदपुर के कदमा में एक साथ चार लोगों की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +917979886793  जमशेदपुर के कदमा में एक साथ चार लोगों की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है। ताजा खबर है कि पोस्टमार्टम में शिक्षिका के साथ गलत होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, इसकी रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस हत्या के साथ दुष्कर्म की धारा को भी प्राथमिकी में जोड़ देंगी। इधर, एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल से एक खून लगा गमछा बरामद किए गए हैं। आरोपित की गिरफ्तारी को पुलिस की दबिश जारी है। पांच टीम लगी हुई है। आरोपित के पास अभी तीन लाख रुपये है जो उसने गहना बेचकर अपने पास रखे है। इस कारण वह कहीं भी फरारी काट सकता है। पकड़ा जाएगा तो सबकुछ सामने आ जाएगा दीपक के ससुराल पक्ष के लोग सदमे में है। अभी पूछताछ नहीं हो पाई है। विज्ञापन संकेत मिल रहे थे कि उसके साथ गलत हरकत हुई है गौरतलब है कि शिक्षिका का शव जिस परिस्थिति में बरामद हुआ था उससे स्पष्ट संकेत मिल रहे थे कि उसके साथ गलत हरकत हुई है। दुष्कर्म हुए हैं, लेकिन पुलिस पाेस्टमार्टम विभाग से दुष्कर्म के मामले पर ...

मनिका थाना क्षेत्र के संदेहास्पद स्थिति में पेड़ से झूलता युवक का शव मिला

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  मनिका थाना क्षेत्र के संदेहास्पद स्थिति में पेड़ से झूलता युवक का शव मिलने से सनसनी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का कयास घटनास्थल पहुंच तफ्तीश में जुटी पुलिस थानाक्षेत्र के नामुदाग का मामला।

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रात 10 बजे का बताया जा रहा, मृतक का नाम मनोज सोनी है।

राजरंज में पति की हत्या मामले में पत्नी गयी जेल, पिता के बिना बेसहारा बच्चों को रखने से परिजनों ने किया इनकार

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  धनबाद जिला अंतर्गत राजगंज के दलदली निवासी चंद्रकांत टुडू हत्या मामले में पत्नी मालती देवी को जेल भेजे जाने के बाद उसके तीनों नाबालिग बच्चों आज बेसहारा हो गये हैं. सर से पिता का साया उठा. मां जेल में हैं और दोनों चाचा इन बच्चों को अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया है. इसी कारण तीनों बच्चों को रविवार की रात राजगंज थाना में बितानी पड़ी. सोमवार को राजगंज पुलिस को मालती के पुत्र निलेश, प्रशांत और पुत्री प्रतिभा को सुरक्षित हाथों में सौंपने एवं वापस घर भेजने को लेकर काफी मशक्कत करनी पड़ी. अपने भाई चंद्रकांत की हत्या में पत्नी मालती देवी का हाथ होने की बात सामने आने के बाद बड़े भाई अनिल टुडू एवं विनोद टुडू ने बच्चों को अपनाने से साफ इनकार कर दिया है।

अपराधियों ने मंगलवार को घर से दानापुर कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर कर दी हत्या

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  राजधानी पटना के नौबतपुर थाना के सरारी गांव के नजदीक अपराधियों ने मंगलवार को घर से दानापुर कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी और आराम से फरार हो गए. मृतक वकील नौबतपुर के अलीपुर गांव के रहनेवाले थे। पहले से घात लगाए बैठे थे अपराधी मिली जानकारी अनुसार आज सुबह जैसे ही वो अपने घर से व्यवहार न्यायालय दानापुर के लिए अपनी बाइक से निकले, कुछ ही दूर आगे सरारी गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।   मामले की जांच में जुटी पुलिस हत्या के पीछे क्या वजह है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है. फिलहाल नौबतपुर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. वहीं मृतक वकील के परिजनों से पूछताछ जारी है. इधर दिनदहाड़े हत्या के बाद आमलोगों में भय का माहौल है।

पत्नी ही निकली मुख्यमंत्री के रिश्तेदार की कातिल

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793   शिबू सोरेन और मु्ख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजगंज के दलदली में रहनेवाले रिश्तेदार चंद्रकांत टुडू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस कांड में पुलिस ने चंद्रकांत की पत्नी मालती देवी को गिरफ्तार किया है। जिस तलवार से चंद्रकांत की हत्या हुई थी, उसे भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान चंद्रकांत की पत्नी मालती देवी ने भी घटना में संलिप्तता भी स्वीकार की है। कुएं से मिला था कटा शरीर सिटी एसपी आर रामकुमार ने बताया कि 28 अगस्त, 2020 को दलदली में चंद्रकांत टुडू का शव एक कुएं ये तीन हिस्से में कटा मिला था। इसके पूर्व मृतक की पत्नी मालती देवी ने 27 अगस्त की शाम राजगंज थाना में पति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस चंद्रकांत को ढूंढ़ रही कि तभी मृतक के घर के पीछे कुएं से उसका कटा शरीर बरामद हुआ। मृतक का धड़ व पैर ही मिला था। मृतक का सिर नहीं मिल पाया था। इसके बाद इस कांड के अनुसंधान के लिए बाघमारा डीएसपी नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में राजगंज और कतरास के तकरीबन दर्जन भर पुलिसकर्मियों को लगाया गया। टीम ने अनुसंधान ...

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोलबंधा गांव में सोमवार की अलसुबह 35 वर्षीय प्रमोद यादव ने अपनी 30 वर्षीया पत्नी विभा देवी की हत्या धारदार हथियार से कर दी

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोलबंधा गांव में सोमवार की अलसुबह 35 वर्षीय प्रमोद यादव ने अपनी 30 वर्षीया पत्नी विभा देवी की हत्या धारदार हथियार से कर दी। हत्या करने के बाद प्रमोद फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। प्रमोद यादव टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके चार बच्चे हैं। तीन लड़का व एक लड़की है। मां का लहुलूहान शव देखकर बच्चे बदहवास हो गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

घर से अगवा कर उग्रवादियों30 वर्षीय देवेंद्र सिंह नामक युवक की गोली मारकर कर दी हत्या

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 गुमला जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर उग्रवाद प्रभावित घाघरा थाना क्षेत्र के जलका रोड के पोढा मोड़ के समीप 30 वर्षीय देवेंद्र सिंह नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक घाघरा थाना क्षेत्र के सरांगो गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात करीब 10 बजे हथियारबंद छह उग्रवादी उसके घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए जबरन देवेंद्र को उठाकर ले गए। उग्रवादियों ने देवेंद्र की पत्नी और बड़े भाई के साथ भी मारपीट की। परिजन देवेंद्र को छोड़ देने के लिए उग्रवादियों से मिन्नते करते रहे, इसके बावजूद उग्रवादी देवेंद्र को जबरन करीब 10 किमीटर दूर पोढा मोड़ के पास ले गए और उसके सिर में गोली मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह पुलिस ने घटनास्थल से शव बरामद किया। घटना के पीछे के कारण और किस उग्रवादी संगठन ने ऐसा किया है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। उग्रवाद प्रभावित घाघरा के ग्रामीण इलाकों में माओवादी, जेजेएमपी समेत अन्य हथियार बंद उग्रवादी संगठ...