पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पांकी :- भाजपा कार्यकर्ता जीतू गुप्ता के हत्या के खिलाफ पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के आव्हान पर आज पांकी को बंद कर दिया गया है। बताते चले कि जीतू गुप्ता पांकी विधायक के सक्रिय कार्यकर्ता थे। मंगलवार को देर शाम रामजानकी मंदिर के समीप बाइक अपराधियों ने जीतू गुप्ता को गोली मार दी इलाज के दौरान मेदिनीनगर MMCH मेदिनीनगर में उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत की. डॉ. शशि भूषण मेहता ने बताया कि यह गोलीकांड सरकार के गिरती कानून-व्यवस्था कर उदाहरण है। कहा कि इस सरकार में लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। कहा कि इस सरकार में हत्या, बलात्कार, नक्सली हिंसा की घटना आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया है। और परिजनों हो हर समय मदद का भरोसा दिलाया है।उन्होंने गोलीकांड के विरोध में मंगलवार को पांकी बाजार बंद का आव्हान किया था।विज्ञापन
Comments
Post a Comment