Skip to main content

Posts

Showing posts with the label स्वास्थ्य

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

मिट्टी स्वास्थ्य का मूल है-मेघा भारद्वाज DDC

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +9179799886793 विज्ञापन     डाल्टेनगंज- झारखंड माटीकला बोर्ड के सौजन्य से तोहफ़ा स्वरूप मिट्टी निर्मित बर्तन टी-सेट देकर अविनाशदेव सदस्य झारखण्ड माटीकला बोर्ड झारखंड सरकार ने उप विकास आयुक्त पलामू मेघा भारद्वाज को स्वागत किये। पलामू के भौगोलिक परिस्थितियों से अवगत कराते रोजगार पलायन पर चर्चा एवं माटीकला के फैक्ट्री लगाने पर बात किये। उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने प्रसंचित मुद्रा में रुचि दिखाते हुए रोज़गार सृजन के दिशा में कारखाना लगाने की पहल करने का आश्वासन दीं। माटी के बर्तन को दूसरे देश में निर्यात करने  ई-बाजार उपलब्धता, माटी शिल्पकारों को अन्य संसाधन उपलब्ध करने पर भी बल दिए। आगे बताईं की शारिरिक स्वास्थ्य हो या सामाजिक स्वास्थ्य जो माटी से जुड़ा है उसी का अस्तित्व है बाकी सब हवाहवाई है। वंचित वर्ग को गति देने का मतलब राष्ट्र को उन्नति के राह पर ले जा रहे हैं।परम्परा संस्कृति बचाने से ही देश बच सकती है।आगे अविनाशदेव को अपने समाज को जागरूक करने की नसीहत दी। अविनाशदेव ने बात ही बा...

स्वास्थ्य सबके लिए जरूरी: आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 सभी लोग अपने लिए भी निकालें समय मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन अच्छी पहल: उपायुक्त पलामू पत्रकार परिषद की ओर से लगा मेगा हेल्थ कैंप 200 व्यक्तियों का हुआ आंख, विजन, बीपी, आरबीएस, हाइट, वेट और बीएमआई टेस्ट स्वास्थ्य सबके लिए जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम, योगा, मॉर्निंग वॉक करना आवश्यक है। इसे जीवन में आत्मसात करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे स्वस्थ रहा जा सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहने से अपने प्रोफेशन में अच्छी तरह से कार्य करने में सफलता मिलती है। शरीर को जितना ठीक रखेंगे, उतना ही अच्छा होगा। यह बातें आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने कहीं। वे आज पलामू पत्रकार परिषद(पीपीपी) एवं ऑर्किड मेडिकल सेंटर रांची की ओर से होटल ज्योति लोक में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप के उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।  विज्ञापन आयुक्त ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण ने स्वास्थ्य के महत्व को बता दिया है। इस दौरान सभी संसाधन रहने के बावजूद लोगों को अपने बीच से जाते देखा गया। उन्होंने कह...

एएनसी चेक-अप की मदद से मातृ स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 एएनसी किट से लैश हुईं एएनएम, सरकार के अभिनव कदम से महिलाओं को मिल रहा लाभ राज्य के लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा प्राप्त हो, इसके लिये राज्य सरकार ने छोटे-छोटे कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है । स्वास्थ्य सरकार के लिए प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। इस कड़ी में सबसे पहले राज्य की सभी महिलाओं के लिए अच्छी मातृ स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने की दिशा में कार्य आरंभ किया गया है। इसके लिये पायलट प्रोजेक्ट के तहत एएनएम को डिजिटल एएनसी (ANC) किट से लैस करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार द्वारा उठाया गया यह अभिनव कदम अब सकारात्मक परिणाम दे रहा है। रांची के नामकुम प्रखंड के होरहाब एचएससी में कार्यरत एएनएम मुक्ता बाखला कहतीं हैं कि पूर्व में हमारे लिए चेक-अप करना मुश्किल था। लेकिन अब यह आसान और सुविधाजनक हो गया है। इससे चेक-अप के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतर वातावरण बनाने में भी मदद मिली। पूर्व की तुलना में बदलाव देखने को मिल रहा है।  पंजीकरण की संख्या में भी दर्ज हुई वृद्धि पायलट प्रोजेक्ट में रांची के 300 से अधिक एएनएम को ड...

हुसैनाबाद में निःशुल्क जॉच शिविर का होगा आयोजन:आदित्य चंदेल

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 हुसैनाबाद शहर के बक्शी उच्च विद्यालय परिसर में 27 दिसंबर दिन रविवार को समर्पण हॉस्पिटल पटना एवम पलामू बिकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में हुसैनाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह पलामू विकास समिति  के अध्यक्ष आदित्य चन्देल के सौजन्य से  निःशुल्क स्वास्थ जॉच शिविर का आयोजन किया गया है।जानकारी देते हुए विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आदित्य चंदेल ने बताया कि शिविर में विहार के चर्चित चिकित्सक हड्डी एवम नस रोग बिशेषज्ञ डॉ0 मो0 सर्जिल राशिद,कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ0 अथर नोमानी,सामान्य रोग व किडनी विशेषज्ञ डॉ0 अनिल कुमार,महिला एवम प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ0 स्वाति प्रियादर्शनी एवम मस्तिष्क व तंत्रिका रोग विशेषज्ञ ड्रा0 निखिल गोयल के द्वारा मरीजो के स्वास्थ की जॉच की जाएगी।उन्होंने बताया कि जांच शिविर में रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नम्बर 870958557,9065040620,8210147263 पर संपर्क कर सकते है।इस शिविर का उद्घाटन हुसैनाबाद अनुमण्डल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण,एसडीपीओ जितेन्द्र कुमार,स्वास्थ उपाधीक्षक डॉ0 रत्नेश कुमार,नगर अध्यक्ष शशि कुमार, अ...