पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मिशन समृद्धि संस्था द्वारा संचालित समृद्धि की रोटी अभियान वृद्धों, शरीर से लाचार , रिक्शाचालकों एवं दोना-पत्तल बेचने वालों जिनकी आमदनी बहुत ही कम होती है उन सबों के लिए लगातार काम कर रही है।इस संस्था के सभी सदस्य अपने अहम् को दरकिनार करते हुए घर-घर से रोटी संग्रह करते हैं और जरूरतमंदों के बीच वितरण करते हैं।भोजन लेने वालों का इंतजार समृद्धि टीम के कदम को रुकने नहीं देता ।यही कारण है कि मौंसम अनुकूल हो या प्रतिकूल इस अभियान पर फर्क नहीं पड़ता।रोटी देने वाले परिवारों का बहुत-बहुत आभार । अहिल्या गिरी बैजन्ती गुप्ता वीणा गुप्ता वन्दना श्रीवास्तव शैलेन्द्र सिंह शिल्पी गोस्वामी बेबी पाण्डेय धर्मेन्द्र पाण्डेय पूनम देवी इन सबों का सहयोग ही इस अभियान को सफल बनाता है। विज्ञापन