पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
झारखंड में मिड डे मील के रसोईया का मानदेय बढ़ा, सीएम हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी, लंबे समय से की जा रही थी मांग
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 मध्याह्न भोजन योजना (मिड डे मील) से जुड़े 79,551 रसाेईया सह सहायिकाओं के मानदेय में पांच साै रुपए की बढ़ाेतरी की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इससे संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इस वृद्धि के बाद अब रसोईया सह सहायिकाओं को हर माह 2000 रुपए मानदेय मिलेगा। यह बढ़ोतरी अप्रैल-2020 से प्रभावी मानी जाएगी। 10 माह 500 रुपए मानदेय भुगतान के लिए सीएम ने 39 करोड़, 79 लाख, 55 हजार खर्च करने की स्वीकृति दे दी है। उल्लेखनीय है कि मिड डे मील केंद्र प्रायोजित योजना है। इसके तहत विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दोपहर में भोजन कराया जाता है। भोजन पकाने के लिए कार्यरत हर रसोईया सह सहायिकाओं को हर माह एक हजार रुपए मानदेय देने का प्रावधान है। यह मानदेय वर्ष में 10 महीनों के लिए दिया जाता है। इसमें केंद्र सरकार का 60 प्रतिशत और राज्य सरकार का 40 प्रतिशत अंशदान होता है। लेकिन राज्य सरकार द्वारा अपने संसाधनों के बलबूते इन्हें हर माह मानदेय में अतिरिक्त 500 रुपए जोड़कर देती आ रही है। नए निर्णय के बाद अब राज्य सरकार का मानदेय म...