Skip to main content

Posts

Showing posts with the label स्वरोजगार

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं PoS युक्ति का वितरण किया : अविनाश देव

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 आज चैनपुर प्रखंड के शाहपुर में TRIF ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं  PoS युक्ति वितरण समारोह में उपस्थित हुआ इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलू  चैनपुर BDO गिरवर मीं ज माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव पूर्व जिला परिषद सदस्य रामलाल चौरसिया एवं TRUF के के कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे । विज्ञापन इस अवसर पर संयुक्त रूप से अतिथि ने दीप प्रज्वलित किया। और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं PoS युक्ति का वितरण किया शैलेंद्र कुमार शैलू ने कहा कि Trif द्वारा महिलाओं, पुरुषों को स्वरोजगार के लिए अच्छा प्लेटफार्म उपलब्ध करा रही है इससे यहां के युवक-युवतियों को स्वरोजगार में काफी मदद मिलेगा और लोग अच्छी तरह से आत्मनिर्भर बनेंगे पलामू में कृषि के विकास का नया आयाम स्थापित करने में TRIF मील का पत्थर साबित होगा चैनपुर BDO गिरवर मिंज ने कहा कि पलामू में किसान उन्नत तरीके से खेती कर खुद आत्मनिर्भर बन सकते हैं एवं दूसरों को भी बना सकते हैं इससे का इससे पलामू का सर्वांग...