Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रखंड विकास पदाधिकारी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

कैप्टन कूल की तरह कार्य करने वाले लेस्लीगंज बीडीओ ने लेस्लीगंज प्रखंड के नौडीहा एवं कुराइन पतरा पंचायत में संचालित योजनाओं का किया निरीक्षण

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  प्रतिनिधि मेदनीनगर +917979886793 पलामू जिले के लेस्लीगंज प्रखंड के बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने बुधवार को लेस्लीगंज प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण किया।इस दौरान वे नौडीहा व कुराइन पतरा पंचयात पहुंचे।कल्याणकारी योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया। सर्व प्रथम प्रखंड विकास पदाधिकारी कुराइन पतरा पहुंचे वहां स्थानीय पंचयात भवन में बैठक कर पंचायत में संचालित योजनाओं का समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पाया कि पंचायत में प्रज्ञा केंद्र का संचालन किया जा रहा है।उन्होंने पंचयात में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास में को जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने दीदी बाड़ी योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना की भी समीक्षा की।  कुराइन पतरा में कई गांवो के निरीक्षण के उपरांत श्री महतो नौडीहा  पंचायत पहुंचे यहां योजनाओं में धीमी गति से कार्य  संचालित किये जाने पर पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक के प्रति नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।वहीं प्रज्ञा केंद्र स...