पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 एदार ए शरीया झारखंड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि आज दिनांक 12 मई 2021 अनुसार 29 रमजानुल मोबारक 1442 हिजरी बुधवार को सुरज डुबने के बाद एदार ए शरीया झारखंड द्वारा दरगाह हजरत कुतुबुद्दीन रेसालदार डोरणडा रांची में ईद उल फित्र का चांद देखने की व्यवस्था की गई। राज्य के कुल 52 जगहों रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, लोहरदगा, गढवा, पांकी, दुमका, मधुपुर, राजमहल, बोकारो, जमशेदपुर, गोला, कोडरमा, चतरा, राजधनवार, गिरिडीह, लातेहार, सिमडेगा, गुमला ,बरही, जामताडा आदी जगहों में भी ईद उल फित्र का चांद देखने की कोशिश की गई लिकिन कहीं ईद उल फित्र का चांद नजर नहीं आया इस सम्बन्ध में बाद नमाजे मगरिब दरगाह ही में मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी नाजिमे आला की अध्यक्षता में मुफ्तियाने केराम, उलेमा ए दीन और जिम्मेदारों की बैठक हुवी जिस में चांद को लेकर चर्चा की गई नाजिमे आला ने बताया कि राज्य के बाहर, पटना, पुरनिया, कोलकाता,भदरक, चेन्नई, लखनऊ, बनारस, मुम्बई, दिल्ली, कोटा, भरुच, कछ, आसाम आदी राज्यों के जिम्मेदार...