पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मेदिनीनगर। शहर के बड़ा तालाब का सड़क पिछले चार महीने से बंद पड़ा हुआ है. सड़क की दोनो छोर पर गेट लगा दिया गया है. निर्माण कार्य का हवाला देकर गेट को बंद रखा गया है. नतीजा आवागमन बंद है. लंबे समय से सड़क बंद रहने के कारण इस मार्ग से होकर शहर आने-जाने वाले लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. आक्रोशित 64 लोगों के हस्ताक्षरयुक्त एक आवेदन नगर आयुक्त को दिया गया है।आवेदन के माध्यम से बाबा भीम राव अंबेडकर पार्क के बगल से बड़ा तालाब होकर जाने वाली सड़क को अविलंब चालू कराने की मांग की गयी है. लोगों का कहना है कि जल्द इस सड़क पर आवागमन शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन की रूप रेखा तेयार की जायेगी।बताते चलें कि करीब 35 वर्ष पहले डालटनगंज के विधायक और झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर इंदर सिंह नामधारी के कार्यकाल में बड़ा तालाब से होकर सड़क बनायी गयी थी. इस सड़क से होकर जेलहाता, सर्वोदय नगर, बैरिया, सुदना गायत्री मंत्री की ओर से बड़ी संख्या में लोगों का शहर में लोगों का आना-जाना होता था।सड़क बंद होने से इन क्षेत्रों के लोगों ...