Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बॉलीवुड

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

उद्धव ठाकरे को कंगना की खुली चुनौती, आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक वीडियो ट्वीट करके महाराष्ट्र सरकार को जवाब दिया है. कंगना रनौत ने अपने इस वीडियो में कहा, "उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है? कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलकर, मेरा घर तोड़कर मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है? आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा. ये वक्त का पहिया है, याद रखना, हमेशा एक जैसा नहीं रहता। कंगना ने इस वीडियो में कहा, "...और मुझे लगता है कि तुमने मुझ पर बहुत बड़ा एहसान किया है. क्योंकि मुझे पता तो था कि कश्मीरी पंडितों पर क्या बीती होगी. आज मैंने महसूस किया है और आज मैं इस देश को वचन देती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं, कश्मीर पर भी एक फिल्म बनाऊंगी. और अपने देशवासियों को जगाऊंगी। कंगना ने कहा, "मुझे पता था कि ये मेरे साथ होगा तो होगा. लेकिन मेरे साथ हुआ है... इसका कोई मतलब है, इसके कोई मायने हैं. और उद्धव ठाकरे ये जो क्रूरता और ये जो आतंक है... अच्छा हुआ कि ये मेरे साथ हुआ. क्योंकि इसके कुछ मायने हैं." कंगना ने वीडियो को खत्म करते हुए अंत में हाथ जोड़कर जय ...

सवालों के चक्रव्यूह में रिया, 9 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने कल फिर किया तलब।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती बुरी तरह फंस गई हैं. मुंबई पुलिस और ईडी की पूछताछ के बाद अब सीबीआई भी एक्ट्रेस से लगातार पूछताछ कर रही है. सीबीआई कई घंटो तक रिया से सवाल-जवाब करती रहती है. अगर आकड़ों पर नजर डाले तो पता चलता है कि सिर्फ तीन दिनों में रिया से 26 घंटे तक की पूछताछ हो चुकी है. CBI ने उन्हें कल फिर से तलब किया है। रिया से तीन दिन में 26 घंटे पूछताछ शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने पूछताछ शुरू की थी. उस दिन 10 घंटे तक उन्होंने सीबीआई के सवालों का जवाब दिया था. इसके बाद शनिवार को रिया से 7 घंटे पूछताछ हुई. वहीं रविवार को 9 घंटे तक वे सीबीआई के सवालों का जवाब देती रहीं. ऐसे में तीन दिनों में रिया से 26 घंटे तक की पूछताछ हो चुकी है.बताया जा रहा है कि सोमवार को फिर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. ऐसे में पूछताछ के घंटे भी बढ़ेंगे और एक्ट्रेस की मुश्किल भी बढ़ती दिखेगी। वैसे इन तीन दिनों में सीबीआई ने रिया से कई सवाल पूछे हैं. रविवार को सीबीआई का पूरा ध्यान ड्रंग एंगल पर था. बताया जा रहा है...