पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 जीतन राम माँझी ने जो शब्द ब्राह्मणों के लिए प्रयोग किए अगर यही शब्द किसी सवर्ण मंत्री ने दलितों के लिए प्रयोग किया होता तो अबतक उस सवर्ण मंत्री से इस्तीफा ले लिया गया होता, SC-ST एक्ट के तहत गैर जमानती धाराएं लगाकर जेल भेज दिया गया होता लेकिन माँझी जैसा दुष्ट आदमी लगातार ब्राह्मणों और हिंदू धर्मं के खिलाफ उटपटांग बयान दिए जा रहा है फिर भी खुले सांढ़ की तरह घूम रहा है, ना पक्ष ना विपक्ष कहीं से विरोध के स्वर नहीं उठ रहे हैं, सवर्ण वोटर जिस एक पार्टी के पिछलग्गू बनी है वो पार्टी भी कोई आवाज नहीं उठा रही है, जबतक आप चादर तानकर सोए रहेंगे आपके लिए कोई नहीं बोलेगा, घरों से निकलिए और एकजुट होकर ऐसे दुष्टों के खिलाफ आवाज बुलंद कीजिए नहीं तो आज जो गाली दे रहें हैं वो कल गोली चलाने से भी बाज नहीं आंएगे। विज्ञापन