पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेदिनीनगर इकाई के द्वारा नगर मंत्री रोहित देव की अध्यक्षता में धनबाद में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया गया पुतला दहन
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेदिनीनगर इकाई के द्वारा नगर मंत्री रोहित देव की अध्यक्षता में धनबाद में छात्राओं पर किए गए बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में छात्र विरोधी सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन स्थानीय छ:मुहान चौक पर किया गया।आक्रोसित छात्रो ने पुतला दहन करने से पहले गणपती धर्मशाला से निकलकर पुरे बाजार मे घुमते हुए हेमंत सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। ज्ञात हो कि कल धनबाद में 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में हुई त्रुटि के विरोध में छात्राओं द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था तब वहां के एसडीएम के द्वारा राज्य के कृषि मंत्री बन्ना गुप्ता की उपस्थिति में छात्राओं पर बर्बरता पूर्ण तरीके से लाठीचार्ज किया गया जिसमें कई छात्राएं बुरी तरह से घायल हो गई।इस धटना का विरोध करते हुए मौके पर उपस्थित अभाविप के प्रदेश मंत्री राजीव रंजन देव पांडे ने कहा की हेमंत सोरेन की सरकार छात्रों की आवाज को लाठी डंडे के दम पर दबाना चाहती है लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि झारखंड के छात्र अपने हक के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करने के लिए तैयार बैठे हैं। वही मौके पर उपस्थित विनीत पांडे ने कहा कि छात्राओं पर क्रूरतापूर्ण लाठी बरसाना हेमंत सरकार की महिला विरोधी होने का प्रमाण है,यह सरकार कभी भी छात्रों का भला नहीं कर सकती है ।विज्ञापन
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सहसंयोजक गोविंद मेहता,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभय वर्मा , चैनपुर नगर मंत्री राजन कश्यप,सुमित पाठक,रजनीकांत मिश्रा देवानंद यादव,राकेश विश्वकर्मा,विपिन यादव,देवाशीष कुमार,नितिन दूबे,रोशन तिवारी ,अमन जयसवाल ,इशांत पांडे अरमान पांडे ,गुलशन कुमार, डब्लू कुमार, पीयूष पांडे आदि मौजूद थे।
निवेदक-:विनीत
Comments
Post a Comment