Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पर्यटक स्थल

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

बुढ़िया दाई के आशीर्वाद से चिल्हो पहाड़ी पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा -रुद्र शुक्ला

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर तरहसी प्रखण्ड अंतर्गत चिल्हो पहाड़ पर बुढ़ीया दाई मंदिर के प्रांगण में सावन  मेला के अवसर बुढ़िया दाई और मेला कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश के प्रदेश कोऑर्डिनेटर (प्रोफेशनल विंग) पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रुद्र शुक्ला जी उपस्थित रहे कमिटी ने उनका इस अवसर पर भब्य स्वागत किया पूर्व प्रत्यासी ने कमिटी के सभी लोगो को और वहाँ की तमाम जनता को तहे दिल से धन्यबाद कहा  क्यो की कई बर्षो से यहाँ की कमिटी सावन के रक्षाबंधन के अवर पर बुढ़िया दाई के पावन धाम पर भव्य कार्यक्रम करते है और मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यबाद  ।। पूर्व प्रत्यासी ने कहा  की बुढ़िया दाई का ये प्रांगण और चिल्हो पहाड़ को एक पर्यटक अस्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है बुढ़िया दाई का पावन स्थल   पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित होने से यहां के आम जनता के रोजगार के अवसर खुलेंगे पहाड़ के ऊपर पहुंचने का सुगम रास्ता भी नहीं है...

सेल्फी लेने के चक्कर में तीन लड़कियां गहरे पानी में गिरी, औरंगाबाद से घूमने आई थीं फाॅल

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 लातेहार ज़िले के महुआडांड़ प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल लोध फॉल में औरंगाबाद से घूमने आई तीन लड़कियां सेल्फी लेने के क्रम में फिसलकर गहरे पानी में जा गिरीं. हालंकि मौके पर मौजूद इको विकास समिति के सदस्यों ने तत्परता दिखाते तीनों को डूबने से बचा लिया.

जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक सम्पन्न

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 पलामू के सभी पर्यटक स्थलों के विकास के लिए किए जा रहे हैं कार्य: उपायुक्त उपायुक्त-सह- अध्यक्ष जिला पर्यटन संवर्धन समिति श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में आज दिनांक 11 जनवरी 2021 को समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले भर में मौजूद विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास हेतु चर्चा की गई। बैठक में पूर्व से कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा एवं नये पर्यटक स्थलों के अनुमोदन हेतु चर्चा की गई।  बैठक में मौजूद जिला योजना पदाधिकारी सह जिला पर्यटन पदाधिकारी शाहिद अहमद ने बताया कि चैनपुर प्रखंड के बभण्डी ग्राम में स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में शौचालय तथा कवर स्टेज का निर्माण विभाग से स्वीकृति प्राप्त करने के बाद पूर्ण कर लिया गया है। जिला योजना पदाधिकारी, पलामू द्वारा बताया गया कि पर्यटन मद अंतर्गत शाहपुर किला के ऐतिहासिक स्थल का संरक्षण एवं विकास कार्य का मो0 361.55 लाख रूपये का डी0पी0आर0 पर्यटन विभाग को भेजते हुए प्रशासनिक स्वीकृति एवं सरंक्षण का कार्य किसी विशेषज्ञ/कंसलटेंट से कराने हेतु न...

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग की समीक्षा की, दिए कई अहम निर्देश

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 राज्य के पर्यटक स्थलों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से जानकारी लें, ऐसे पर्यटक स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकसित करने की योजना बनाई जाए राज्य के एक पर्यटक स्थल पर अन्य पर्यटक स्थलों की जानकारी देने की व्यवस्था बनाए विभाग झारखंड आने वाले सैलानियों की पूरी जानकारी रखने की मैकेनिज्म बनाई जाए झारखंड के पर्यटक स्थलों का डॉक्यूमेंटेशन करने के साथ प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हो स्थानीय खेल प्रतियोगिताओं की पहचान कर उसे बढ़ावा दिया जाए झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं. यहां ऐसे कई पर्यटक स्थल हैं, जिनकी ख्याति देश- दुनिया में हैं, लेकिन ऐसे भी कई पर्यटक स्थल हैं, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है. इन पर्यटक स्थलों की पहचान करने के लिए स्थानीय लोगों से जानकारी लेने की दिशा में कदम उठाया जाए और फिर इन्हें विकसित कर पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित किया जाए. मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कही. इस मौके पर विभाग की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों और गतिविधियों से मुख्यमं...