Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कोविड-19

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

शहीद हो गया देश का एक भारतीय सेना के लाल कोरोना संक्रमित के लिए oxygen ले आ रहे थे।

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि नावा बाजार  राहुल रंजन तिवारी            ग्राम -राजहरा, प्रखंड नावा बाजार पलामू के शशिकांत पाण्डेयवल पिता श्री हरिद्वार पांडेय की मौत फरीदाबाद से दिल्ली औक्सीजन सिलेंडर की गाड़ी लेकर जाते समय सड़क दुर्घटना में हो गई । सड़क दुर्घटना में सर में और चेहरा तथा आंख में गंभीर चोट आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।  शहीद जवान का शरीर लगभग 2:00 बजे राजहरा पहुंचने वाला है।         अभिभावक संघ के अध्यक्ष सह सुप्रीम कोर्ट द्वारा किशोर कुमार पांडे ने कहां की शशिकांत पांडे को देश सेवा में शहीद होने पर हम लोगों  गौरवान्वित हैं,पर असामयिक मृत्यु पर हम गहरी संवेदना प्रकट करते हैं और वीर नौजवान को नमन करते हैं। साथ ही परिवार को इस असामायिक कष्ट सहने की शक्ति भगवान प्रदान करें

सबसे बड़ी खबर : 'स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह' को लेकर राज्य सरकार की ओर से जारी किये गए दिशा निर्देश, जानिये किन सेवाओं को जारी रखने की मिली अनुमति और किन सेवाओं पर लगाई गयी रोक, क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद :

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि पड़वा राजू रंजन तिवारी 22 अप्रैल, 2021 से 29 अप्रैल, 2021 तक राज्य सरकार की ओर से 'स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह' मनाने की घोषणा की गयी है. सरकार का प्रयास है कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अनावश्यक सभी तरह की सेवाओं पर एक हफ्ते के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए. जिससे कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने और संक्रमण की रफ़्तार को कम करने में सहायता मिलेगी. सरकार की ओर से इसके लिए विस्तृत गाइडलाइन्स जारी कर दी गयी है. देखिये किन सेवाओं को प्रतिबंधों से मुक्त रखा गया है, और किन सेवाओं पर 29 अप्रैल तक रोक लगाई गयी है.  ये सभी सेवायें जारी रहेंगी : - दवाई दूकान, हेल्थ केयर और मेडिकल इक्विपमेंट के दूकान खुले रहेंगे. - जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानें खुले रहेंगी.  - पेट्रोल पंप / एलपीजी / सीएनजी आउटलेट्स खुले रहेंगे.  - किराना दुकानें खुली रहेंगी.  - थोक, खुदरा दुकानें खुली रहेंगी. - फल, सब्जियां, अनाज, दूध या दूध से जुडी सामग्रियां, पशुओं का चारा और मिठाई दुकान के साथ साथ सभी खाने योग्य उत्पाद से संबंधित दुकानें / फुटपाथ दुकानें खुली रहेंगी. - हो...

Covid-19 से अपने अपने परिवार को बचा , घर में सुरक्षित रहे अनावश्यक इधर-उधर न घुमे : आशीष भारद्वाज

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  प्रतिनिधि मेदनीनगर जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के मुख्य बाजार में समाजसेवी आशीष भारद्वाज के द्वारा कोरोना नियमों के प्रति जागरूकता और मास्क वितरण कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था की बाजार में उपस्थित सभी दुकानदारों के बीच जाकर उन्हें मास्क पहनने और कोरोना से बचने के सभी नियमों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध करते हुए कोविड से लड़ाई के प्रति जागरूक किया जाए, जिन दुकानदारों के पास तथा बाजार करने आए लोगों के पास मास्क नहीं था उन्हें मास्क दिया गया खासकर ठेला लगाने वाले दुकानदार भाइयों के बीच मास्क का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में top1 के प्रभारी वीरू पासवान जी का अग्रिम भूमिका रहा साथ में राहुल चौबे, रंजीत चौधरी, अभिषेक पांडे, संजम दुबे, व्यावसायि रंजीत जी तथा आकाश कुमार उपस्थित रहे। आप सबो से अनुरोध है कोविड के नियमों का सख्ती से पालन करें और कोरोना से खुद भी बचे और दूसरों को भी बचाएं।

मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों का ऑन स्पॉट कोरोना जांच कराया गया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  प्रतिनिधि मेदनीनगर पलामू शहर के छः मुहान एवं रेड़मा  चौक पर चलाया गया मास्क चेकिंग अभियान कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर शुक्रवार को डाल्टेनगंज के छः मुहान एवं रेड़मा चौक पर सदर सदर बीडीओ अज़फर हसनैन ने मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर चलने वाले राहगीरों से मास्क पहनने की अपील की।उन्होंने बगैर मास्क घूम रहे  लोगों का ऑन स्पॉट कोरोना जांच करवाया। मौके पर उन्होंने बिना मास्क घूम रहे लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अभी के इस दौर में कोरोना से बचने का यह एकमात्र हथियार है।उन्होंने कहा कि मास्क के ज़रिए इस महामारी से बचा जा सकता है।उन्होंने पॉकेट में मास्क रखकर घूम रहे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार पकड़े जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगा

विश्रामपुर के लालगढ़ में पाए गए कोरोना पॉजिटिव का संदिग्ध, 6 अप्रैल को दिल्ली से लौटा था लालगढ़ गांव

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि विश्रामपुर  संदिग्ध युवक को एंबुलेंस में ले जाते स्वास्थ्य कर्मी  संवाद सूत्र विश्रामपुर (पलामू ) : विश्रामपुर प्रखंड के लालगढ़ गांव में एक संदिग्ध कोरोना पोजिटिव पाए गए। नौगढ़ा ओपी प्रभारी आलोक सोरेन सहित विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने पीड़ित व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए पलामू मेडिकल अस्पताल स्थित कोविड-19 भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय पीड़ित युवक 6 अप्रैल को दिल्ली में अपनी कोरोना पॉजिटिव होने की जांच कराते हुए अपने गांव लालगढ़ लौटा था। वह अपने घरों में ना जाकर गांव की नदी किनारे स्थित स्वास्थ्य केंद्र में बतौर क्वारंटाइन 2 दिनों से ठहरे हुए थे। शुक्रवार को युवक का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने विश्रामपुर बीडीओ पवन कुमार को दी। बीडीओ श्री कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल इसकी सूचना विश्रामपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ राजेंद्र कुमार को दी। इधर मामले की जानकारी मिलते ही नौगढ़ा ओपी प्रभारी आलोक सोरेन पुलिस बल के साथ लालगढ़ स्वास्...

कोरोना पर मुख्यमंत्रियों संग मंथन के बाद बोले मोदी- अभी संपूर्ण लॉकडाउन की जरूरत नहीं

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी प्रतिनिधि मेदिनीनगर,पलामू देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. इस दौरान कोरोना की विकराल स्थिति और वैक्सीनेशन पर चर्चा हुई. मीटिंग के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कोरोना के मामले दोबारा बढ़ रहे हैं. ऐसे में तत्काल उपाय आवश्यक हो गया है. उन्होंने कहा कि देश में 9 करोड़ से अधिक का टीकाकरण हो चुका है. 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण किया जाए.  पीएम ने कहा कि अभी लॉकडाउन की जरुरत नहीं है. वहीं मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने कोरोना के बचाव के लिए भी सुझाव मांगे हैं. उन्होंने कहा कि एक बार फिर चुनौतीपूर्ण स्थिति बन रही है. पीएम ने कहा कि कुछ राज्यों में चुनौती बढ़ रही है. हमें गवर्नेंस पर बल देना होगा. पीएम ने कहा कि देश फर्स्ट वेव की पीक को क्रॉस कर चुका है और इस बार का संक्रमण पहले से ज्यादा है. पीएम ने कहा कि हम सब के लिए यह चिंता का विषय है. इस बार लोग पहले की अपेक्षा बहुत ज्यादा कैजुअल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि फिर से युद्ध स...

पलामू समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  प्रतिनिधि मेदनीनगर  समाहरणालय के दूसरे तल्ले में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया इसमें जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों से लोग शामिल हुए और अपनी -अपनी समस्याओं से उपायुक्त शशि रंजन को अवगत कराया। इस दौरान क्रमवार लोग उपायुक्त से मिले और अपनी-अपनी समस्याओं से उनको अवगत करवाया। सर्वप्रथम जनता दरबार में चैनपुर के ग्राम हरभोंगा में रजिस्टर टू एवं मालगुजारी रसीद ऑनलाइन नहीं चढ़ने के संबंध में आवेदन दिया। इसी तरह पाटन के ग्राम केल्हार से आये अजय प्रजापति ने उपायुक्त को बताया कि उनके पिता के नाम पर प्रधानमंत्री आवास प्राप्त हुआ था, जिसके पश्चात उनके द्वारा घर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था लेकिन दुर्भाग्यवश उनके पिताजी का निधन हो गया जिसके वजह से उन्हें दूसरे क़िस्त का भुगतान नहीं किया जा रहा है उन्होंने उपायुक्त से उचित कार्रवाई करते हुए दूसरे क़िस्त का भुगतान करने हेतु अनुरोध किया। वहीं रेहला से आये राजेंद्र विश्वकर्मा ने अपने लिए रोजगार की मांग की। इसी तरह नौडीहा बाजार के गणेश रजक ने गलत ढंग से किए गए बंदोबस्ती को तोड़ने के...

शहर के छः मुहान एवं रेड़मा चौक पर चलाया गया मास्क चेकिंग अभियान

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  प्रतिनिधि मेदनीनगर मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों का ऑन स्पॉट कोरोना जांच कराया गया कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर शुक्रवार को डाल्टेनगंज के छः मुहान एवं रेड़मा चौक पर सदर सदर बीडीओ अज़फर हसनैन ने मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर चलने वाले राहगीरों से मास्क पहनने की अपील की।उन्होंने बगैर मास्क घूम रहे  लोगों का ऑन स्पॉट कोरोना जांच करवाया। मौके पर उन्होंने बिना मास्क घूम रहे लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अभी के इस दौर में कोरोना से बचने का यह एकमात्र हथियार है।उन्होंने कहा कि मास्क के ज़रिए इस महामारी से बचा जा सकता है।उन्होंने पॉकेट में मास्क रखकर घूम रहे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार पकड़े जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी

सऊदी अरब ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बताया मजबूत, कहा- नहीं प्रभावित होंगी निवेश की योजनाएं

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी Ⓜ️👉कोरोना संकट के चलते जहां अधिकांश देशों की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई है, वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था ज्यादा प्रभावित नहीं हुई है. यही वजह है कि सऊदी अरब ने भारत में निवेश की अपनी योजनाओं में कोई बदलाव नहीं किया है. सऊदी अरब ने भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत पर भरोसा जताते हुए कहा है कि भारत में निवेश की उसकी योजनाएं तय समय के अनुसार आगे बढ़ेंगी. दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में कोरोना संक्रमण के झटकों से निकलकर आगे बढ़ने की पूरी ताकत और क्षमता मौजूद है. Ⓜ️👉भारत में सऊदी अरब के राजदूत डॉ. सऊद बिन मोहम्मद अल साती ने कहा कि भारत में निवेश की हमारी योजनाएं सही राह पर आगे बढ़ रही हैं. दोनों देश निवेश की प्राथमिकताएं तय करने में लगे हुए हैं. साती ने कोरोना महामारी संकट से अर्थव्यवस्था को उबारने के भारत के उपायों की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी और दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. इसने महामारी के मौजूदा संकट के असर से उबरने में अच्छा काम किया है और इससे पूरी तरह बाहर निकलने...

रजरप्पा मंदिर मां छिन्नमस्तिका के दर्शन के लिए खुल जाएगी अब मंदिर पढ़िए किन बातों का रखना होगा खास ध्यान

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका के मंदिर में दर्शन करने जाने वाले भक्तों को रखना होगा इन बातों पर ध्यान. एक बार में डेढ़ सौ लोग दर्शन कर पाएंगे  और इस पंक्ति के खत्म होने के बाद बारी-बारी से इसी तरह 150-150 लोग दिन भर पूजा-अर्चना करते रहेंगे. मंदिर दिन भर खुला रहेगा इसीलिए किसी विशेष समय पर मंदिर आने की आवश्यकता नहीं है. सभी श्रद्धालुओं के लिए मास्क पहना अनिवार्य होगा.  मंदिर पहुंचने से पहले कई जगह बैरिकेडिंग की जायेगी. मंदिर में प्रवेश के लिए लाइन लगाने वाले भक्तों को कई बार जगह-जगह पर सैनिटाइज किया जायेगा. थर्मल स्कैनर से श्रद्धालुओं का तापमान भी मापा जायेगा. इसके बाद ही उन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी जायेगी.  श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश के लिए दो फीट की दूरी पर जगह-जगह गोला बनाया गया है. https://chat.whatsapp.com/HEfkdRa8OzN0i5EYhzmmcj