पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
विश्रामपुर के लालगढ़ में पाए गए कोरोना पॉजिटिव का संदिग्ध, 6 अप्रैल को दिल्ली से लौटा था लालगढ़ गांव
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि विश्रामपुर
संदिग्ध युवक को एंबुलेंस में ले जाते स्वास्थ्य कर्मी
संवाद सूत्र विश्रामपुर (पलामू ) : विश्रामपुर प्रखंड के लालगढ़ गांव में एक संदिग्ध कोरोना पोजिटिव पाए गए। नौगढ़ा ओपी प्रभारी आलोक सोरेन सहित विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने पीड़ित व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए पलामू मेडिकल अस्पताल स्थित कोविड-19 भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय पीड़ित युवक 6 अप्रैल को दिल्ली में अपनी कोरोना पॉजिटिव होने की जांच कराते हुए अपने गांव लालगढ़ लौटा था। वह अपने घरों में ना जाकर गांव की नदी किनारे स्थित स्वास्थ्य केंद्र में बतौर क्वारंटाइन 2 दिनों से ठहरे हुए थे। शुक्रवार को युवक का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने विश्रामपुर बीडीओ पवन कुमार को दी। बीडीओ श्री कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल इसकी सूचना विश्रामपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ राजेंद्र कुमार को दी। इधर मामले की जानकारी मिलते ही नौगढ़ा ओपी प्रभारी आलोक सोरेन पुलिस बल के साथ लालगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पीड़ित युवक से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पहुंचे एंबुलेंस में युवक को मेदिनीनगर स्थित कोविड-19 भेज दिया गया। स्थानीय लोगों ने विश्रामपुर बीडीओ पवन कुमार सहित थाना प्रभारी आलोक सोरेन व स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि सूचना के बाद इनके द्वारा संजीदगी दिखाई गई साथी संदिग्ध युवक को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजने की भी समुचित व्यवस्था की गई।
इधर युवक की पॉजिटिव होने को लेकर स्थिति संदिग्ध बनी हुई है। जिसकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
बाक्स : विश्रामपुर बीडीओ व नौगढ़ा ओपी प्रभारी ने कोविड-19 के दिशा निर्देशों को पालन करने का लोगों से की अपील
विश्रामपुर प्रखंड के लालगढ़ गांव में एक संदिग्ध कोरोना पोजिटिव पाए जाने के बाद विश्रामपुर बीडीओ पवन ने लोगों से कोविड-19 को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देशों का पाालन करने कि लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत ना हो तो अपनेे घरों नहींं रहे। मास्क वा सेनीटाइजर का उपयोग करें। घरों से बाहर निकलने की स्थिति में शारीरिक का ख्याल रखेंं। थोड़ी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। वहीं नौगढ़ा ओपी प्रभारी आलोक सोरेन ने कहा कि जारी किए गए सरकारी दिशानिर्देशों का अक्षर से पालन होगा इसे ले पुलिस की ओर से सख्ती भी दिखाई जाएगी। लोगों से अपील करते हुुए कहा कि लोग अपने घरों मेंं बने रहे। चौक चौराहे पर भीड़ न लगाएं।
Comments
Post a Comment