पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन नई दिल्ली में शनिवार को उद्योग विभाग द्वारा आयोजित होनेवाले स्टेकहोल्डर कान्फरेन्स में भाग लेने आज देर शाम रांची से रवाना हुए।
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन नई दिल्ली में शनिवार को उद्योग विभाग द्वारा आयोजित होनेवाले स्टेकहोल्डर कान्फरेन्स में भाग लेने आज देर शाम रांची से रवाना हुए। मुख्यमंत्री इस मौके पर देश भर के उद्योगपतियों को झारखण्ड में निवेश के अवसरों से अवगत कराएंगे। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, उद्योग सचिव श्रीमती पूजा सिंघल भी कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगी।