पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू जिले के छत्तरपुर क्षेत्र के फुलवारी मैदान में गुरुवार को माता शबरी जयन्ती सह भुइँया मिलन समारोह मनाया गया।
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू जिले के छत्तरपुर क्षेत्र के फुलवारी मैदान में गुरुवार को माता शबरी जयन्ती सह भुइँया मिलन समारोह मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद मनोज कुमार भुइँया और छतरपुर पाटन के विधायक पुष्पा देवी मौजूद रहे। सम्मेलन में हज़ारों की संख्या में कई प्रखंड से लोग माता शबरी जयंती मनाने पहुंचे। कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा माता शबरी के प्रतिमा को माल्यार्पण कर और दिप प्रज्वलित कर किया गया। विज्ञापन मौके पर मनोज कुमार ने दूर दराज से आए लोगो का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि माता शबरी के जीवन से हम बहुत कुछ सिख कर हम अपने जीवन को उन्नत बना सकते हैं। भुइँया समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि भुइँया समाज को शिक्षित करने की आवश्यकता है, समाज मे फैली कुरूतियों को दूर कर अंधविश्वास से ऊपर उठना होगा तभी समाज का विकास सम्भव है। वंही विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि माता शबरी नारी शक्ति की प्रतीक है। समाज मे जबतक नारी का विकास नही होगा तबतक समाज का विकास सम्भव नहीं है और विकास के...