पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पालमू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
तिनो दल के दस हजार कार्यकर्ता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष थामेंगे क्षामुमो का दामन
सिमरिया: अनुमंडल मुख्यालय स्थित वन विश्रामागार परिसर में पुर्व झाविमो, जदयू एवं सीपीआई के संयुक्त विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता झाविमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सलीम अख्तर एवं संचालन आलोक रंजन ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिमरिया के लोकप्रिय आंदोलनकारी नेता बिनोद बिहारी पासवान मौजूद थे। मिलन समारोह में सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को लेकर गहनता से विचार विमर्श किया। बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड विकास मोर्चा का विलय भारतीय जनता पार्टी में किये जाने के उपरांत स्थानीय झविमो कार्यकर्ताओं को भाजपा के अंदर उचित मान सम्मान और स्थान नहीं मिल पाने के कारण कार्यकर्ता लंबे समय से क्षुब्द चल रहे थे। जिसे ध्यान में रखते हुए झाविमो के पूर्व कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि पूरे विधानसभा स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक उचित निर्णय लिया जाए। वहीं जदयू एवं सीपीआई पार्टी में भी संगठनात्मक उदासिन रवैये से क्षुब्ध होकर कार्यकर्ता वर्तमान स्थिति में अन्य विकल्प की तलाश में थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जदयू एवं सीपीआई पार्टीयाँ क्षेत्र की समस्या और कार्यकर्ताओं से कोई मतलब नहीँ रख रही है। पार्टी केवल चुनाव के समय अपने बैनर को भंजाने का काम कर रही है। इस परिस्थिति में स्थानीय कार्यकर्ता अंधकार की जीवन जी रहे हैं एवं जन आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं। साथ ही क्षेत्र का भविष्य भी गर्त में जा रहा है। इस विकट परिस्थिति में सम्मेलन में सभी दल के कार्यकर्ताओं ने सर्व सहमति से एक सुर में आंदोलनकारी नेता विनोद बिहारी पासवान को आपने विधानसभा का नेता स्वीकार किया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में सिमरिया विधानसभा के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया। मिलन समारोह में विचार विमर्श के उप्रांत सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसहमति से झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बेहतर कार्यों को देखते हुए उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने का निर्णय लिया। मौके पर सलीम अख्तर ने कहा कि हेमंत सोरेन कोरोना काल में मजदूर एवं राज्य के लोगों के लिए बेहतर सेवा उपलब्ध करवाने में सक्षम रहे हैं। कृषि ऋण माफी करना इस विकट समय में एक बेहतर निर्णय साबित हुआ है। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य मे हेमंत सोरेन अटल और दृढ़संकल्पित भावना के साथ झारखंड को आगे ले जा रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री के समक्ष सिमरिया विधानसभा के तीनों संगठनों सहित अन्य राजनीतिक दलों से 10 हजार कार्यकर्ता एक साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होंगे। वहीं मुख्य अतिथि विनोद बिहारी पासवान ने कहा कि सिमरिया की जनता अब एक बड़ी लकीर खींचने के लिए दृढ़संकल्पित हो गयी है। वे भी सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास में अपनी आहुति देने को तैयार हैं। सम्मेलन में गुड्डू आलम, मोहम्मद अख्तर, सतीश शर्मा, रंजीत सिंह, नरेश कुमार, मो० याकूब, राजेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र प्रजापति, तितली देवी, लालकिशुन यादव, कुंदन पासवान, किशोर साहा, युगल प्रसाद, नूर मोहम्मद, मुमताज़ अंसारी, रामलखन सोनी, श्रीकांत पांडेय, शम्भू यादव, विजय यादव, सहित सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लावालौंग, सिमरिया, टंडवा, पत्थलगड्डा, गिद्धौर, ईटखोरी एवं म्युरहंड से तिनो पार्टीयों के प्रखंड एवं पंचायत के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।
Comments
Post a Comment