Skip to main content

Posts

Showing posts with the label एयरपोर्ट

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

रांची एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइटों का समय बदला

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन  आज से रांची एयरपोर्ट पर अगले एक महीने तक फ्लाइटें दिन में नहीं उड़ेंगी। रन-वे को दुरुस्‍त करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह फैसला किया है। 28 मार्च से 27 अप्रैल तक ये बंदिशें लागू रहेंगी। रविवार से यहां आने-जाने वाले सभी विमानों का समय बदल गया है। इसके साथ ही रांची से अब भुवनेश्वर के लिए भी उड़ान सेवा उपलब्ध हो गई है। एयर इंडिया की यह उड़ान कोलकाता से वाया रांची भुवनेश्वर पहुंचेगी। रांची एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। रांची एयरपोर्ट पर रविवार को कुल 26 विमानों का समय बदला गया है। अब सभी उड़ानें दिन के 11 बजे से पहले और शाम 5 बजे के बाद ही संचालित हो सकेंगी। बताया गया है कि सुबह 6:45 बजे से दिन के 11 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9:15 बजे तक फ्लाइटें उड़ान भरेंगी। सुबह की पाली में कुल 16 विमान और शाम की पाली में कुल 10 विमान रांची से दिल्‍ली, मुंबई, बंगलुरु, हैदराबाद, पटना, कोलकाता, भुवनेश्‍वर, अहमदाबाद और चेन्‍नई के लिए उड़ान भरेंगे। नए टाइम शेड्यूल के मुताबिक रांची एयरपोर्ट से दि...