Skip to main content

Posts

Showing posts with the label श्री राम मंदिर निर्माण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

कंगना का BMC पर पलटवार- 'याद रख बाबर ये मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम'

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 कंगना रनौत आज मुंबई आ रही हैं. शिवसेना और कंगना रनौत के बीच विवाद चल रहा है. कंगना ने मुंबई को PoK बताया था. जिसके बाद से शिवसेना और कंगना में जुबानी तीर जारी है. कंगना के हमले पर जवाबी कार्रवाई करते हुए शिवसेना ने उनके मुंबई स्थित ऑफिस को निशाना बनाया है. बीएमसी कंगना के ऑफिस के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर रही है। कंगना ने अपने ऑफिस को कहा राम मंदिर दूसरी तरफ, कंगना का कहना है कि वे किसी भी तरह से हार नहीं मानने वाली हैं. इस बीच कंगना ने अपने ऑफिस की पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं. ऑफिस में पूजा की फोटोज शेयर कर कंगना ने लिखा- मणिकर्णिका फिल्म्ज में पहली फिल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है. आज वहां बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम , जय श्री राम , जय श्री राम। मतलब कंगना ने सीधे तौर पर बीएमसी को बाबर और अपने ऑफिस को राम मंदिर बताया है. इससे पहले कंगना ने बीएमसी अधिकारियों को महाराष्ट्र सरकार के गुं...