पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि डाल्टनगंज धर्मेन्द्र सिंह बिहार कैबिनेट की बैठक में 11 एजेंडों पर मुहर लगी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में मंत्रिमंडल के सभी विधायक और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहें. कुल 11 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी.जिन प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है उनमें पथ निर्माण विभाग के तहत अमीन संवर्ग नियमावली 2020 की स्वीकृति दी गयी है. जबकि स्वास्थ्य विभाग के प्रस्वात के तहत धमदाहा पीएचसी के चिकित्सा पदा. डॉक्टर सुनील कुमार झा, सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.वहीं बिहार उच्च न्याय सेवा नियमावली 2020 एवं बिहार असैनिक सेवा नियमावली 2020 के गठन को मंजूरी दी गयी है. शिक्षा विभाग के तहत बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद नियमावली 2020 के प्रारूप को मंजूरी दी गयी है.जयंत कुमार सिंह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रबंध निदेशक बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड पटना की सेवा एक वर्ष के लिए विस्तार किया गया है. बालू बंदोस्तधारियों की बंदोबस्ती अवधि को 31 मार्च 2021 तक विस्तार कर दिया गया है.