Skip to main content

Posts

Showing posts with the label संगीत प्रशिक्षण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

माँ शारदे संगीत प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  शहर के बिशफूटा चौक के शिवानी रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बगल में सोमवार को मां शारदे संगीत प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन किया गया । केंद्र का उदघाटन नगरनिगम के उप महापौर मंगल सिंह व पलामू के प्रमंडलीय जनसंपर्क उपनिदेशक आनंद प्रियदर्शी ने किया।  पूजा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू जिला लोक कला संस्कृति विकास मंच के अध्यक्ष शिशिर शुक्ला थे। इस अवसर पर श्री सिंह  ने कहा कि पलामू के लोक कलाकारों में जबरदस्त प्रतिभा है, उन्हें मार्गदर्शन व समय पर प्रशिक्षण की जरूरत है ।श्री आनंद ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से प्रतिभाओं को ससमय मार्गदर्शन मिल पायेगा। श्री शुक्ला ने कहा कि इस तरह की  प्रशिक्षण केंद्र की काफी जरूरत थी । युवा लोक कलाकार इसका लाभ उठा सकते है।  केंद्र एक मुख्य प्रशिक्षक पलामू के मशहूर लोकगीत गायक रामबोला बम ने कहा की यहाँ भोजपुरी लोकगीत गाने वालो को उचित प्रशिक्षण के माध्यम से निखारा जाएगा।  कार्यक्रम में लोकगीत सुपर स्टार अभिमन्यु सिंह क्रान्ति, शिवानी स्टूडियो के निदेशक मनोज कुमार मेहता, प्र...