पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आम बागवानी का लिया जायजा... हरिहरगंज प्रखंड में प्रखण्ड स्तरीय योजनाओं की समीक्षा मनरेगा में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी: डीडीसी _मनरेगा के अंतर्गत सभी योजनाओं को ससमय पूर्ण करें, किसी भी तरीके की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।_ उक्त बातें उप विकास आयुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने कही। वे आज दिनांक 24 जुलाई 2021 को हरिहरगंज प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तर पर चलाए जाने वाले सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर रही थी। विज्ञापन समीक्षा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि वैसे मजदूर जो मनरेगा के अंतर्गत कार्य कर चुके हैं और उन्हें बैंक अकाउंट तथा आधार के त्रुटि के कारण मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है, त्रुटियों का समाधान कर मजदूरों के मानदेय का जल्द भुगतान करें। श्रीमती भारद्वाज ने कहा कि मनरेगा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, संबंधितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा प्रखंड स्तर पर चलाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की भी डीडीसी ने...