पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 राजद छतरपुर पलामू के द्वारा संगठन विषतार और छतरपुर के संवेदनशील मुद्दों को ले कर एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लवलेश यादव ने किया युवा राजद के जिलाध्यक्ष फैज़ुल हक़ ने आज आज संगठन का विस्तारीकरण किया फैज़ुल हक़ के द्वारा संजय यादव जो कि पिपरा प्रखंड के रहने वाले हैं जिला का उपाध्यक्ष बनाया गया।राजनंदन यादव को छतरपुर अनुमंडलीय अध्यक्ष और अभिषेक कुमार को छतरपुर प्रखंड का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। युवा जिला अध्यक्ष फैज़ुल हक़ ने संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा करते हुवे कहा कि अगले एक महीने के अंदर पूरे पलामू जिले में सभी वर्ग के युवाओं को पार्टी में उचित भागीदारी दे कर जिला कमिटी को धारदार किया जाएगा। और आगामी 24 फरवरी को डालटनगंज कचहरी परिसर में काले कृषि कानून को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदशर्न में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भाग लेने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक राधा कृष्ण किशोर, पूर्व विधायक प्रत्यासी बिजय राम जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद मेहता जी, दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रौशन ज...