पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 बिहार के आरा (Ara) के युवक की करीब दो महीने पहले पलामू (Palamu) के चैनपुर की लड़की से लूडो ( Ludo) खेलने के दौरान जान पहचान हुई. बातचीत बढ़ी तो पता चला कि दोनों एक ही जाति हैं. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से मुलाकात करने का फैसला किया. जिसके बाद शनिवार को युवक अपने भाई के साथ मेदिनीनगर में लड़की से मिलने पंहुचा. दोनों ने मॉल में जम कर शॉपिंग की उस दौरान लड़की ने युवक से कई गिफ्ट लिए. 05 सितंबर को लड़की का जन्मदिन है इसलिए युवक ने उसके बर्थडे के लिए भी कई गिफ्ट दिए.दोनों के मुलाकात के दौरान सब सही चल रहा था. विज्ञापन लेकिन इसी बीच दोनों के बीच शादी की बात और अकेले में मुलाकात को लेकर विवाद बढ़ गया. विवाद बढ़ने के बाद युवती मेदिनीनागर टाउन थाना पंहुची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी. लड़की ने पुलिस को बताया कि शुरुआत में दोनों ने शादी की बात सोची थी. लड़की ने बताया कि लूडो खेलने के दौरान उसने चैलेंज में युवक से 2500 रुपये जीते थे. युवक ने वह देने का वादा किया था. शॉपिंग के द...