पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
उपायुक्त ने जिले सभी कार्यालय प्रधान को निदेशित किया है कि अपने कार्यालय एवं सरकारी कार्यों में झारखंड राज्य के नये संप्रतीक का प्रयोग करें
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने सभी कार्यालय प्रधान को निदेशित किया है कि अपने कार्यालय एवं सरकारी कार्यों में झारखंड राज्य के नये संप्रतीक का प्रयोग करना सुनिश्चित करें l ज्ञातव्य हो की राज्य संप्रतीक का विन्यास चक्राकार है जो राज्य की प्रगति का प्रतीक है। वृत्ताकार खंड में प्रयुक्त हरा रंग झारखंड की हरी भरी धरती एवं वन संपदा को प्रतिबिंबित करता है इसमें प्रयुक्त किया गया हाथी राज्य के ऐश्वर्य का प्रतीक होने के साथ ही राज्य के प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों एवं समृद्धि को दर्शाता है राज्य संप्रतिक में प्रयुक्त किया गया पलाश का फूल राज्य के अप्रतिम प्राकृतिक सौंदर्य का परिचायक है तथा वृत्ताकार खंडों के बीच सुशोभित और चित्रकारी जनजातियों की समृद्ध संस्कृति विरासत को प्रतिबिंबित करता है चक्र के मध्य में प्रयुक्त अशोक स्तंभ राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह होने के साथ ही उदित शक्तियों के अंतर्गत राज्य के संप्रभु शक्ति का घोतक है और देश के विकास में झारखंड की भागीदारी को भी प्रदर्शित करता है।