पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 धुरकी में गत रविवार को उपायुक्त राजेश पाठक एसपी श्रीकांत सुरेश राव औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान मुख्य सड़क पर पीडीएस दुकान का खाद्यान्न का उठाव कर डोर टू स्टेप डिलीवरी के ठेकेदार उमा शंकर जायसवाल के द्वारा सभी सरकारी नियम कानून को ताख पर रखकर बिना बैनर और दस्तावेज के ट्रैक्टर से उठाव कर भेजा जा रहा था। इसी दौरान मुख्य सड़क पर उपायुक्त और एसपी ने भ्रमण करने के दौरान उक्त ट्रैक्टर पर लदे अनाज के बारे जब चालक से पूछा तो उसने बताया की सरकारी गोदाम के डोर टू स्टेप डिलीवरी के ठेकेदार के द्वारा उसे बिना दास्तावेज और बैनर के भेजा जा रहा था। इतना सुनते ही उपायुक्त ने बीडीओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा की बिना बैनर व दास्तावेज के खाद्यान्न का उठाव कर भेजा जाएगा तो संबंधित लोगों पर कार्यावाई होगी। वहीं उपायुक्त के निर्देश के बाद बुधवार से सभी खाद्यान्न ढोने वाले वाहनों पर बैनर लगा हुआ दिखा।