पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 भारतीय रेल में कर्मचारियों के लिए बोनस का घोषणा नहीं होने के कारण ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने दिनांक 22 अक्टूबर को पूरे भारतीय रेल में हड़ताल करने का आह्वान किया हॆ।ईसीआरकेयु के पुर्व सहायक महामंत्री संतोष तिवारी ने बताया कि एआईआरएफ के इस आह्वान का पूर्ण समर्थन करते हुए दिनांक 22 अक्टूबर को हड़ताल को अंजाम देगी। इसके पूर्व दिनांक 20 अक्टूबर को बोनस डे मनाएगी । श्री तिवारी ने बताया कि नवरात्र शुरू हो गया है। परंतु अभी तक केंद्र सरकार ने रेल कर्मचारियों के बोनस का घोषणा नहीं किया गया है। कोरोना महामारी के बीच में भी रेलवे कर्मचारी अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहते हुए माल ढुलाई में पिछले वर्ष की तुलना में 15% ज्यादा रेलवे को मुनाफा कराए हैं। फिर भी केंद्र सरकार द्वारा बोनस का घोषणा अभी तक नहीं करना उसके मन में खोट को प्रदर्शित कर रहा है। कोरोना से बचाव के नाम पर पहले ही कर्मचारियों कि डेढ़ साल के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि को रोक दिया गया है। इसके अतिरिक्त रेलवे कर्मचारियों ने पीएम केयर्स फंड में बढ़ चढ़ कर आर्थिक सहायता दिया...