पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल को पांच साल के अंदर घुसपैठियों से मुक्त करा दिया जाएगा
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल को पांच साल के अंदर घुसपैठियों से मुक्त करा दिया जाएगा. अमित शाह पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर ज़िले के इगरा विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने मतदाताओं से कहा कि, "अगर हम सत्ता में आते हैं तो कोई भी आपको सरस्वती और दुर्गा पूजा करने से नहीं रोक सकता." उन्होंने कहा कि टीएमसी के 'गुंडों' का मुश्किल वक्त आ गया है और लोगों को इस बार वोट करने से कोई नहीं रोक सकता. ममता बनर्जी की सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, "ये सरकार भ्रष्टचार की सीमा पार चुकी है. भतीजे के पैसे का कट दीदी के पास जाता है. क्या इसे नहीं रुकना चाहिए? ममता दीदी कहती हैं कि 500 रुपये देने में क्या दिक्कत है. अगर हम सत्ता में आएं तो आपका पैसा कट में नहीं जाएगा."