पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र गढ़वा ,भवनाथपुर शिव कुमार का रिपोर्ट भवनाथपुर।गढ़वा एसपी के निर्देश पर गुरुवार को भवनाथपुर थाना मोड़ पर मोटरयान निरीक्षक पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर छोटे बड़े 19 वाहनो को जब्त कर थाना लाया गया। मोटरयान निरीक्षक पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा की टीम और भवनाथपुर थाना अधिकारी एवं पुलिस बल के सहायता से यह अभियान चलाया गया। जो झारखंड सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन सड़क सुरक्षा अभियान का महीना चल रहा है। जिसमे दोपहिया वाहनों के हेलमेट ,ट्रिपल लोड, लाइसेंस, आदि, वही चारपहिया वाहन में टैक्स डिफ़ॉल्ट आदि चेक किया जा रहा है। चेकिंग अभियान में एक बालू लदा हाइवा, दो ट्रैक्टर, दो पिकअप, एक कमांडर, दो टेम्पू एवं ग्यारह मोटरसाइकिल जब्त कर थाना लाया गया। थाने में लाये गए वाहनों के जांचोपरांत चालान काटा गया । इस अभियान में सड़क सुरक्षा की टीम संजय कुमार बैठा, विनय कुमार, एएसआई अनुज सिंह, सत्येंद्र कुमार उपाध्याय एवं पुलिस के जवान शामिल थे।