Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पेंशन शिविर

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

नीलांबर- पितांबरपुर प्रखंड कार्यालय में विशेष पेंशन शिविर का हुआ आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 सहायक समाहर्ता सह नीलांबर- पितांबरपुर प्रखंड के प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष अग्रावल के पहल पर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में विशेष वृद्धावस्था पेंशन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचयात वार अलग-अलग काउंटर लगाया गया था जहां 200 से अधिक लोगों द्वारा पेंशन हेतु आवेदन दिया गया। 100 से अधिक पेंशन के आवेदनों को किया गया ऑन स्पॉट स्वीकृति शिविर में पंचायत वार काउंटर लगाया गया था जहां सभी संबंधित पंचायत सचिव की प्रतिनियुक्ति की गयी थी।इस दौरान 70 आयु से अधिक वर्ष के 100 से अधिक आवेदनकर्ता के आवेदन को ऑन स्पॉट स्वीकृति प्रदान किया गया। विज्ञापन जरूरतमंदों को पेंशन का लाभ देना ही शिविर का एकमात्र उद्देश्य: सहायक समाहर्ता पेंशन शिविर के संबंध में प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड के जरूरतमंदों को सीधे तौर पर पेंशन का लाभ देना ही शिविर का एकमात्र उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि अभी चूंकि लक्ष्य कम है इसलिए 70 साल की आयु पूरी कर चुके वृद्ध लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।...

दिनांक 18/02/2021 को रामगढ़ प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत हूटार में पेंशन शिविर आयोजित किया गया

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  दिनांक 18/02/2021 को रामगढ़ प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत हूटार में पेंशन शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, श्री नरेश कुमार वर्मा , प्रभारी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, श्री अहमद हुसैन अंसारी, पंचायत सचिव श्री मुख्तार आलम , कार्यालय सहायक विकास तिवारी, श्री चंद्रशेखर सिंह, श्री राहुल कु चंद्रवंसी , मुखिया श्री रमेश भुईयां  के अतिरिक्त कई अन्य ग्रामीणों के साथ साथ कई जरूरत मंद लाभूक उपस्थित हुए। उक्त शिविर में कुल 162 आवेदको ने पेंशन हेतु आवेदन दिया, जिसमे ऑन स्पॉट 82 पेंशन आवेदन की स्वीकृति दी गई। शेष आवेदन जांच की जा रही है, जांचोपरांत स्वीकृति हेतु कार्रवाई की जाएगी।