पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
दिनांक 18/02/2021 को रामगढ़ प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत हूटार में पेंशन शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, श्री नरेश कुमार वर्मा , प्रभारी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, श्री अहमद हुसैन अंसारी, पंचायत सचिव श्री मुख्तार आलम , कार्यालय सहायक विकास तिवारी, श्री चंद्रशेखर सिंह, श्री राहुल कु चंद्रवंसी , मुखिया श्री रमेश भुईयां के अतिरिक्त कई अन्य ग्रामीणों के साथ साथ कई जरूरत मंद लाभूक उपस्थित हुए। उक्त शिविर में कुल 162 आवेदको ने पेंशन हेतु आवेदन दिया, जिसमे ऑन स्पॉट 82 पेंशन आवेदन की स्वीकृति दी गई। शेष आवेदन जांच की जा रही है, जांचोपरांत स्वीकृति हेतु कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment