पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 सभी मजहबोंं का सम्मान करुंगा आप सभी का आशीर्वाद मिला तो पांंकी विधानसभा में सबसे बेहतर काम करूंगा। उक्त बातें बहुचर्चित समाजसेवी रामदास साहू ने कही। वे रविवार को लेस्लीगंज के अंजान सहदाता के मजार परिसर में मुस्लिम समुदाय के लोगों के बुलावे पर एक कार्यक्रम में शिरकत किए थे। उन्होंने कब्रिस्तान के चारदीवारी को मरम्मत करवाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आप सभी एक कमेटी बना ले। और कार्य को प्रारंभ करें। इसमें जो भी लगने वाले राशि होगी उसे हम अपने और से इसमे सहयोग करेंगे। विज्ञापन कब्रिस्तान का चाहरदिवारी का मजबूती करण और सुंदरीकरण दोनों होगा। उन्होंने कहा कि मालिक ने अगर मुझे कुछ दिया है तो हम समाज में सही जगह पर उपयोग करें। उन्होंने सबसे पहले मजार पर माथा टेका तथा बुढ़वा बाबा से आशीर्वाद ली। जहां सदर सेक्रेटरी सहित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। लोगों ने कहा है कि आपने हम सभी पर विश्वास करके इस कार्य में हाथ बंटाया है तो हम सभी आपके साथ कदम में कदम...